
पटना के अनिसाबाद में आज से एक साल पहले ड्राइवर और दो जवानों की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस की जिप्सी पेट्रोलिंग कर बेउर से अनिसाबाद की तरफ आ रही थी। उसी दरम्यान पीछे से गिट्टी लदा ट्रक तेज रफ्तार में आया और जिप्सी को रौंदता हुआ पलट गया था।
आज फिर अहले सुबह घने धुंध में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह हादसा धनरुआ थाना इलाके के इलाहाबाद बैंक के समीप का है। यहां आज अहले सुबह विपरीत दिशा से आ रही दो हाइवा की आपस में भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के बाद एक हाइवा में आग गई, जिसमें सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए। पढ़िए पूरी खबर
घटना के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। आग पर काबू पाया। मगर हादसे के कारण सड़क पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इससे पटना-गया हाइवे पर लंबा जाम लग रहा। साथ ही, घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार,जानकारी के अनुसार,पटना से गया जाने वाली स्टेट हाइवे के धनरुआ थाने के इलाहाबाद बैंक के समीप दो हाइवा में आमने- सामने की टक्कर में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसमें एक गाड़ी में आग की लपटे अधिक तेज थी। इससे हाइवा सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए।
हाइवा में आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है।
गाड़ी के नंबर से मालिक को भी खोजा रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीण किसी ड्राइवर के नशे में होने की भी बात कह रहे हैं। मगर पुलिस अभी साक्ष्य जुटा रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।





