spot_img

खगड़िया के पूर्व विधायक और उनकी जिप चेयरमैन पत्नी रंगदारी मामले में दोषी करार, 3 साल की सज़ा, जाएगी कुर्सी भी!

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव और उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी यादव (जिला परिषद अध्यक्ष) अदालत ने सजा सुनाई है। एसीजेएम-1 विभा रानी की कोर्ट ने 18 साल पुराने रंगदारी के केस में सुनवाई करते हुए रणवीर यादव और कृष्णा कुमार यादव को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

- Advertisement -

कोर्ट के फैसले के बाद कृष्णा यादव की कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है। सरकारी नियमों के मुताबिक कोर्ट द्वारा सजायाफ्ता व्यक्ति जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर नहीं रह सकता। लिहाजा अगर उपरी अदालत ने ससमय सजा पर रोक नहीं लगायी तो कृष्णा यादव की कुर्सी जा सकती है।

- Advertisement -

इतना ही नहीं अदालत ने दोनों को दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने कहा कि दंड की राशि अदा नहीं करने पर छह मास जेल में गुजारना होगा।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

एसीजेएम विभा रानी की कोर्ट ने दोनों को तीन-तीन साल की कैद के साथ 10-10 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। पति-पत्नी को कोर्ट से ये सजा 2005 में दर्ज हुई रंगदारी के केस में हुई है। कोर्ट से फैसला आने के बाद खगड़िया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने खगड़िया डीएम से विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Fund बदलने वाला है! बिहार की पंचायतों के अरबों रुपये पर अब पटना से 'तीसरी आंख' की नजर| जानिए - हर खर्च का हिसाब होगा लाइव!

वही सजायाप्ता कृष्णा यादव को अविलंब जिला परिषद अध्यक्ष से निलंबित करने की बात कही है। 2005 में आलोक तालुकदार नाम के व्यक्ति ने खगड़िया थाने में रणवीर यादव और कृष्णा यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

इसमें आरोप लगाया गया था कि कृष्णा यादव और रणवीर यादव ने फोन पर उनसे रंगदारी मांगी है। रणवीर यादव पहले भी दूसरे मामले मे जेल जा चुकें हैं और उनपर कई केस चल रहा है, जिसकी वजह से वे चुनाव लड़ने के पहले के लिए अयोग्य थे,पर इस इस केस मे सजा सुनाये जाने के बाद उनकी पत्नी कृष्णा यादव का राजनीतिक कैरियर चौपट होने तय है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly Session आज बिहार विधानसभा में क्या होगा? 7 बड़े बिल और हजारों करोड़ का बजट पेश, आपकी जेब पर असर!

वर्तमान में वह जिला पराषिद अध्यक्ष हैं और कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनका चेयरमेन का पद जाना तय है।कोर्ट के फैसले के बाद इस मसले पर स्थानीय मीडिया से बात करते हुए रणवीर यादव ने कहा कि ये मेरे और मेरी पत्नी का राजनीतिक करियर समाप्त करने की साजिश है। रणवीर यादव ने कहा कि इस केस में कोई साक्ष्य नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu MLA Arrest तमिलनाडु में गरमाई सियासत! CM विजय पर विवादित टिप्पणी करने वाले DMK विधायक गिरफ्तार, सड़क पर बवाल

पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि कृष्णा यादव लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने वाली थीं और उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए साजिश की गयी है।कई जिला पार्षदों ने डीएम से तत्काल कृष्णा यादव को जिला परिषद चेयरमेन पद से हटाने की मांग की है। वहीं सजा के बाद पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि इस सजा के खिलाफ वे ऊपरी अदालत जाएंगे।

इसके साथ ही रणवीर यादव ने कहा कि उनकी पत्नी कृष्णा की राजनीतिक कैरियर खत्म करने के लिए ये साजिश की गयी है। उनकी पत्नी इस बार लोकसभा चुनाव का तैयारी कर रही थी, पर अब सजा मिलने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाएगी। उन्हें उम्मीद है कि ऊपरी अदालत से उन्हें राहत मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीतामढ़ी में श्मशान घाट पर सन्नाटा चीरती दहशत: बॉक्स में मिली जली हुई लाश|कौन था युवक? गुस्सा और भय, कौन रख गया बॉक्स...

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के पास एक पेटी में अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है,#SitamarhiCrime,#BiharPolice,#UnidentifiedBody

Khan Sir Dance ‘पार्टी तो बनती है…’ पर काला चश्मा लगाए झूमे खान सर, छात्रों संग VIDEO VIRAL, फिर फायरिंग पर क्या बोले?

Khan Sir Dance: नीट छात्रों की सफलता पर खान सर का जश्न, 'पार्टी तो बनती है' पर काला चश्मा लगाए झूमे। फायरिंग मामले में अग्रिम जमानत के बाद रौशन आनंद के आरोपों पर पहली बार बोले।#KhanSir,#BiharNews,#NEET2026

Bhagalpur Corona भागलपुर में कोरोना का नया खतरा! बाप – बेटी करोना पॉजिटिव| पढ़िए -सेवा और संक्रमित लालूचक का इलाका

Bhagalpur Corona: भागलपुर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। लालूचक इलाके में 65 वर्षीय व्यापारी और उनकी 35 वर्षीय पुत्री संक्रमित पाए गए हैं। बेटी पिता की देखभाल के दौरान चपेट#BhagalpurCorona,#BiharNews,#CoronaUpdate

Samastipur Health Reforms समस्तीपुर के लोगों को सीधे मिलेगा फायदा! स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब अस्पताल में नहीं होगी दिक्कत, PHC को मिले...

Samastipur Health Reforms: समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को जनकेंद्रित और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति ने बड़ा कदम उठाया है। प्रखंड#SamastipurNews,#BiharHealth,#HealthcareReforms