spot_img

होली पर दरभंगा, लहेरियासराय, कमतौल, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी आना हुआ आसान…मिली नौ जोड़ी और ट्रेनें

spot_img
- Advertisement -

होली पर हर कोई अपना घर आना चाहता है। घर से दूर रहने वाले अधिकांश लोग होली पर घर लौटते हैं लेकिन रेलवे की व्यवस्था और टिकट नहीं मिलने से निराश होकर सभी परदेश में ही रह जाते हैं लेकिन ऐसा इस बार नहीं होगा। दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के लोग होली इसबार घरों पर ही मनाऐंगे। रेलवे की इसकी पुख्ता व्यवस्था की है।

- Advertisement -

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में रह रहे लोगों को अपने घर बिहार आना इसबार आसान हो गया है।रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय किया है। अब नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -

04068 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दो, छह एवं नौ मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04067 दरभंगा-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन, सात एवं दस मार्च को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकेगी।

- Advertisement -

04412 आनंद विहार-सहरसा विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस दो, छह एवं नौ मार्च को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04411 सहरसा-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन, सात एवं दस मार्च को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकेगी।

04064 आनंद विहार-जोगबनी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चार एवं 11 मार्च को आनंद विहार से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या- 04063 जोगबनी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस छह एवं 13 मार्च को जोगबनी से 01.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया जंक्शन, अररिया, फारबिसगंज एवं जोगबनी स्टेशनों पर रूकेगी।

04060 आनंद विहार-जयनगर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन, सात एवं दस मार्च को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04059 जयनगर- आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चार, आठ एवं 11 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी स्टेशनों पर रूकेगी।

03317 धनबाद-सीतामढ़ी एक्सप्रेस स्पेशल नौ से 20 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं गुरूवार को धनबाद से 18.20 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में 03318 सीतामढ़ी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल दस से 21 मार्च तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को सीतामढ़ी से 09.30 बजे खुलकर उसी दिन 21.30 बजे धनबाद पहुंचेगी। यह स्पेशल अप एवं डाउन में जनकपुर, कमतौल, दरभंगा, लहेरियासराय, बछवाड़ा, बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, बराकर स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Illegal Arms पर STF का बड़ा प्रहार: 250 तस्करों की लिस्ट तैयार, ऐसे होगा सफाया!

04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस छह एवं आठ मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस सात एवं नौ मार्च को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, चंदौसी, मुरादाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें:  SHO Bribe Patna: पटना में एडिशनल SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा!

04070 आनंद विहार-सीतामढ़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चार, सात एवं 11 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 21.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पांच, आठ एवं 12 मार्च को सीतामढ़ी से 00.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज एवं रक्सौल स्टेशनों पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार से दिल्ली गरमाई ...Chirag Paswan का जीतन राम मांझी पर अटैक, बोले चिराग- ये क्या होता है 'मर गया तो मर गया'... कहा आप...!

04066 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल चार एवं छह मार्च को दिल्ली से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 16.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04065 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल पांच एवं सात मार्च को पटना से 17.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अप एवं डाउन में यह ट्रेन दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), वाराणसी, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।

04062 दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस तीन एवं दस मार्च को दिल्ली से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 02.40 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या- 04061 बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चार एवं 11 मार्च को बरौनी से 04.45 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन में अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रूकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...