spot_img

Bihar News| Supaul Accident News| बालू लदे 18 चक्का ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 4 लोगों की On The Spot मौत, लाशें चकनाचूर

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Supaul Accident News| बालू लदे 18 चक्का ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर में 4 लोगों की On The Spot मौत हो गई है। जहां बड़ी खबर सुपौल से है। यहां, जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार अहले सुबह हुआ। जब, एनएचई 327 में मेन रोड खादी भंडार के पास बालू लदे 18 चक्का ट्रक और सवारी (Four people died on the spot in Supaul accident) लदे ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की ऑन स्पॉट मौत हो गई। वहीं, ऑटो सवार दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News |Supaul Accident News|भगवान शिव की पूजा करने के बाद कुछ लोग ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार,त्रिवेणीगंज इलाके के डपरखा गांव में भगवान शिव की पूजा करने के बाद कुछ लोग ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच त्रिवेणीगंज शहर के दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परचखे उड़ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई में डबल मर्डर: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या! जब पहुंचे ग्रामीण - दिखा गला रेत कर पति पत्नी की लहूलुहान खौफनाक लाश

Bihar News |Supaul Accident News| महिला का शव ऑटो में फंसा,एक की लाश ट्रक के चक्के में दबी

एक महिला का शव ऑटो में फंस गया। वहीं, अन्य दो की लाश ऑटो के दोनों ओर, जबकि एक की लाश ट्रक के चक्के में दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बालू लदा ट्रक पिपरा से त्रिवेणीगंज बाजार की ओर आ रहा था। विपरीत दिशा जदिया से आ रहा सवारी भरा ऑटो सीधे सीध बीच सड़क पर ही आमने-सामने की टक्कर मारते सड़क किनारे लुढ़क गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के 352 निजी B.Ed कॉलेजों की बढ़ी टेंशन! अब हर साल देना होगा पूरा हिसाब, परफॉर्मेंस रिपोर्ट! नहीं तो...!

Bihar News |Supaul Accident News| अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती हैं जख्मी

मरने वाले ऑटो सवारों में प्रखंड क्षेत्र के एक ही पंचायत महेशुआ के रहने वाली दो महिलाएं ममता देवी और बिजली देवी, 56 साल के सियाराम शर्मा और ऑटो चालक राम गोविंद पासवान शामिल हैं। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  धनतेरस पर 'छोटे सरकार' की जिद: 400 गाड़ियों का काफिला, पुलिस ने रोका तो बोले- कम गाड़ियों में नहीं चलते!

Bihar News |Supaul Accident News| पंचनामा बनाकर मोर्चरी एंबुलेंस से उसे पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार, अंचल निरीक्षक सत्य नारायण राय, प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों जख्मी लोगों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और शवों को थाना लाया गया, जहां पंचनामा बनाकर एंबुलेंस से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क पर मौत: हार्वेस्टर से टकराई छात्रों की ऑटो, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, 8 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Jahanabad Accident: जहानाबाद-गया बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की जान चली गई. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को पटना रेफर क#JahanabadAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

Bihar Chhath Electricity: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। ऊर्जा विभाग ने राज्यभर के 10,599 छठ घाटों पर 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता#BiharChhath,#DiwaliPower,#BiharElectricity

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath