back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

आज से आकाश में ड्रोन, जमीं पर बालू खनन, गाड़ियों में जीपीएस, चेकपोस्ट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी के बीच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में बालू खनन की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इससे पहले तक राज्य सरकार द्वारा बालू खनन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने पटना समेत 10 जिलों में बालू खनन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आज रविवार से पटना सहित करीब 10 जिलों में एक बार फिर से बालू खनन शुरू हो गया है। इसमें पटना, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, भोजपुर, अरवल, गया, नवादा और बांका शामिल हैं।

- Advertisement -

नए प्रावधान के तहत नई व्यवस्था में पहली बार नये बंदोबस्तधारियों के माध्यम से बालू खनन शुरू किया जाएगा। इसके लिए नई नीति के तहत नदी घाटों के छोटे कलस्टर बनाकर उनकी नीलामी की गई है। अब इसी आधार पर नदियों से बालू निकाल जाएगा। वहीं दूसरे चरण में अन्य जिलों में भी बालू खनन की प्रक्रिया शुरू होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Budget 2026-27: बिहार विधानसभा में पास हुआ 3.47 लाख करोड़ का विनियोग विधेयक, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

जानकारी के अनुसार, बालू खनन की ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। बालू ढोने वाली गाड़ियों पर जीपीएस ट्रैकर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार जिन जिलों को बालू खनन की अनुमति दी गई है, वहां यह नियम लागू किया गया है।

इस बार नए बंदोबस्तधारियों के माध्यम से नई नीति के तहत नदी घाटों के छोटे-छोटे कलस्टर बनाकर नीलामी की गई है। बालू खनन नियम के अनुसार हो रहा है या नहीं, इसकी कड़ी निगरानी भी की जाएगी। बालू घाटों पर खनन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

कहा गया है कि खनिज विकास पदाधिकारी अवैध खनन की सूचना मिलने पर ड्रोन या फिर मैनुअल ग्रिड पैटर्न तैयार कर खनन की लंबाई, चौड़ाई और गहराई व ऊंचाई का विवरण प्राप्त करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया की विभाग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराएगा। सभी खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जांच के दौरान सही तरीके से साक्ष्य और उसकी रिपोर्ट तैयार करें।

इसके अलावा, बालू ढोने वाली गाड़ियों का निबंधन करवाकर उसमें जीपीएस लगाने, बालू के वजन के लिए घाटों पर धर्मकांटा लगाने, चेक पोस्ट बनाने, चालान काउंटर और चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: क्या हीना शहाब होंगी RJD की राज्यसभा उम्मीदवार? भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई बिहार की सियासत

जांच में अनियमितता पाए जाने पर उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी जिसमें अक्षांश और देशांतर सहित समय और तिथि का अंकित रहना जरूरी होगा। इससे कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश करने में आसानी होगी। न्यायालय में यह आसानी से बताया जा सकेगा कि यह फोटो और वीडियो कहां के हैं, कब बने हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Computer Teacher Recruitment: बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में खुशखबरी... विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, अब Bihar में डिजिटल युग... पढ़िए बहाली का विस्तृत शेड्यूल जारी...!

अवैध खनन को रोकने के लिए अधिकारियों की सम्मिलित टीम बनाई जाएगी। इसके साथ संबंधित जिलों के खनिज विकास अधिकारियों और खान निरीक्षकों को भी घाटों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

बंदोबस्तधारी मानक के विरुद्ध तीन मीटर से अधिक या स्वीकृत क्षेत्र से बाहर तो खनन नहीं कर रहे, इन सारे बिंदुओं पर नजर रखी जाएगी। नियमों का पालन नहीं किए जाने पर खनन को अवैध घोषित कर बंदोबस्तधारियों के विरुद्ध विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झारखंड का दिव्य कैथा शिव मंदिर: 350 साल का अद्भुत रहस्य और चमत्कारी जल

Kaitha Mandir Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ में स्थित 350 वर्ष पुराना कैथा शिव मंदिर,...

भारत में जल्द आ रही हैं लंबी रेंज वाली Electric Car: सरकार का बड़ा कदम

Electric Car: क्या आप भी ऐसी गाड़ी का सपना देखते हैं जो कम बिजली...

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट: ट्रंप के नए टैरिफ से अमेरिकी Stock Market में कोहराम

Stock Market: अमेरिकी बाजारों में भूचाल आ गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नए...

BAFTA में धर्मेंद्र को मिला सम्मान, हेमा मालिनी ने बयां किया दर्द: ‘आज भी हर पल याद करती हूं’

Dharmendra News: सिनेमा जगत के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA)...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें