back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Madhubani नगर थाना से 1 km की दूरी पर बेलगाम अपराधियों का तांडव, शंकर चौक के 5 दुकानों में भीषण चोरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने बीते 24 घंटे के भीतर एक साथ पांच दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लगातार पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के बेहद रिहायशी व अति व्यस्तम भीड़ भाड़ वाले शंकर चौक की है।

- Advertisement -

इस जगह पर बीते मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने एक साथ कपड़े की दो दुकान,दवा की एक, साड़ी की एक और रेडिमेड कपड़े की दुकानों का ताला तोड़ गल्ले से नगद रुपए की चोरी कर ली।

- Advertisement -

दुकानदारों ने इस बात की जानकारी डायल 112 को दी तो 112 पहुंचकर दुकानदारों को थाना पर आवेदन लेकर आने को कहा। लेकिन नगर थाना की पुलिस सूचना के घन्टों बाद भी घटनास्थल का मुआयना करने नही आई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार की खाकी अब सलाखों में, IPS एम सुनील नायक की गिरफ्तारी से हड़कंप, पढ़िए. .. दलदल में धंसे एक चमकते सितारे का पतन

पीड़ित कपड़ा दुकानदार मोहन सर्राफ ने बताया कि उनके दुकान के गले में रखे कल की बिक्री के रुपए 9 हजार, पांच सौ गणेश लक्ष्मी जी की अष्ट धातु की प्रतिमा, दवा दुकान के मालिक लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि 10 हजार के करीब नगद व अजय कुमार के दो कपड़े की दुकान से कुछ रुपए जो उन्हें नही पता है कितने रुपए थे।वहीं सरदार वस्त्रालय का ताला टूटा हुआ पाया गया । एक ही रात एक साथ पांच दुकानों चोरी से दुकानदारों में दहशत है।

वहीं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं । मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में चेन छीनतई की अबतक पांच घटना और रुपए छींनतई की दो घटनाएं हो चुकी हैं।लगातार हुई आपराधिक वारदातों में शामिल अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में अबतक विफल साबित हुई है।

पिछले एक वर्ष से नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर भाग निकलते हैं । पुलिस अबतक दर्जनों से ज्यादा मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है जिस कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एएमयू यूजी और पीजी एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, जानिए प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता

AMU Admission: अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पढ़ाई...

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें