back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

नर्स के साथ गैंगरेप और हत्या का खौफनाक खेल, 80 KM दूर एंबुलेंस से लाश बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इससे भी जी ना भरा तो वारदात स्थल से 80 किमी दूर एंबुलेंस से बॉडी को दरिंदों ने फेंक दिया जहां से पुलिस ने लाश बरामद करते हुए आगे की तहकीकात शुरू कर दी है। मां ने नर्सिंग होम के मालिक समेत अन्य के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यहां एक नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स से गैंगरेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात से सनसनी है। नर्स से गैंगरेप और उसकी हत्या का आरोप नर्सिंग होम के डॉक्टर और कंपाउंडर समेत पांच लोगों पर लगा है।
पुलिस के मुताबिक उसने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक नर्स से गैंगरेप और हत्या की घटना फेनहारा थाना इलाके में हुई। फेनहारा में जानकी सेवा सदन नाम का नर्सिंग होम है। पुलिस के अनुसार वारदात की शिकार नर्स 2 दिन से लापता थी। नर्सिंग होम पर भी ताला लगा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Menace: बिहार में ड्रग मेनेस की एंट्री... विधानसभा में गूंजा सूखे नशे का मुद्दा, युवाओं पर मंडराया गहरा संकट!

पूरा मामला एक प्राइवेट नर्सिंग होम का है, जहां डॉक्टर और कंपाउंडर पर नर्स के साथ गैंगरेप कर हत्या करने का का आरोप लगा है। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के जानकी सेवा सदन नामक नर्सिंग होम की है।

यहां काम करने वाली एक नर्स दो दिन से लापता थी। नर्सिंग होम पर भी दो दिनों से ताला लगा हुआ था। वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मां ने कहा कि जब मेरी बेटी घर नहीं लौटी तो मैं नर्सिंग होम गई थी, जो मुझे बंद मिला। मैंने अपनी बेटी को हर जगह तलाशा लेकिन वो नहीं मिली। फिर मुझे एक पुलिस वाले का फोन आया। उसने मुझे बताया कि मेरी बेटी की बॉडी मुजफ्फरपुर में एक एम्बुलेंस से बरामद हुई है। आरोपियों ने मेरी बेटी के संग गैंगरेप किया। उसे गला दबाकर मार डाला।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, NH 27 किनारे मिली लाश

नर्स की मां के बयान पर एक एम्बुलेंस से नर्स का शव बरामद किया गया। मृतका की मां ने एफआईआर में नर्सिंग होम के संचालक समेत कई लोगों पर गैंगरेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में नर्सिंग होम को पुलिस ने सील करते हुए एक कम्पाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें