spot_img

नाबालिग डांसर से मां के सामने सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर दिया दरिंदगी को अंजाम, स्टेज शो करने आई थी पीड़िता की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बाबा की नगरी देवघर से बड़ी खबर है जहां पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निकट छह दरिंदों ने जंगल में ले जाकर मां के सामने उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत गंभीर है। घटना का विरोध कर रही मां के साथ भी दरिंदों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, देवघर में स्टेज शो करने जा रही दुमका की नाबालिग डांसर के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोपियों ने मां और बेटी को उठाकर जंगल में ले जाकर मां के सामने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के मां की पिटाई भी कर दी। इस संबंध में देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: सरकारी स्कूल सुधरेंगे, अब अधिकारी हर दिन करेंगे 3 स्कूलों का दौरा, जानें पूरा प्लान

इधर पीड़िता की मां ने दावा किया है कि पुलिस चाहती तो घटना को रोक सकती थी क्योंकि घटना के समय ही पेट्रोलिंग वाहन को रोक कर मामले की जानकारी उन्होनें पुलिसवालों को दी थी। लेकिन बावजूद इसके पेट्रोलिंग पुलिसकर्मियों नें यह कहते हुए मदद करने से इंकार कर दिया कि तुम लोगों का यह पेशा है।

पीड़िता की मां के मुताबिक वह दुमका जिले की रहने वाली है। एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी 15 नाबालिग वर्षीय पुत्री के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव आई थी। लेकिन, किसी कारणवश कार्यक्रम रद हो गया। इसके बाद रात में ही मां और बेटी पाथरोल से मधुपुर पैदल आ रही थी।

इसी बीच दो बाइक पर कुल छह लोग आए और मां-बेटी को जबरन बहादुरपुर जंगल ले गये। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की ओर से विरोध करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके बाद पांच युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद किसी तरह मां बेटी मधुपुर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मधुपुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया। हालांकि घटना पाथरोल थाना क्षेत्र की है। पाथरोल थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...