back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

जन्माष्टमी के मौके पर सीता कुंड के समीप सीता पथ का उपहार, साथ में, 120 करोड़ वाला धर्मशाला

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, गयाजी धाम जल्द ही एक बड़े पर्यटन क्षेत्र में विकसित होगा। हम तीर्थयात्रियों को हर सुविधा देंगे।

spot_img
- Advertisement -

गयावासियों को सीएम सीएम नीतीश कुमार ने सीता पथ का उपहार जन्माष्टमी के मौके पर दिया है। वहीं, 120 करोड़ वाला धर्मशाला भी शिलान्यास के साथ अब साकार होने वाला है।

- Advertisement -

शुक्रवार को गया में सीएम नीतीश कुमार ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले शहर के सीता कुंड पिंडवेदी का दर्शन किया। सीता कुंड के समीप बने मां सीता पथ का विधिवत्त उद्घाटन करने के बाद धर्मशाला का शिलान्यास किया। पौधारोपण भी किया।

- Advertisement -

सीएम श्री कुमार ने कहा कि  सीता कुंड के समीप बने मां सीता पथ उद्घाटन किया गया है। कुछ काम बचा हुआ है, उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। हम चाहते हैं कि यहां काफी संख्या में तीर्थ यात्री आएं। उनकी सुविधा के लिए लगातार काम हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat News: बिहार पंचायत में सुरक्षा, अब मुखिया-सरपंच को आसानी से मिलेगा हथियार लाइसेंस, सरकार का बड़ा फैसला

सीताकुंड और गयाजी धर्मशाला का निर्माण अपने आप में अपूर्व होने वाला है। जहां यह देश के बड़े धर्मशालाओं में से एक 1100 बेड वाला धर्मशाला बनकर तैयार होगा। वहीं, सीएम ने विष्णु पद मंदिर में भी पूजा करते हुए मंदिर के वैकल्पिक रास्ता का निर्माण कार्य का भी अवलोकन भी किया।

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने रबर डैम और फल्गु नदी का जायजा लिया। अधिकारियों से कई अहम जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि गया में पिंडदान करने वालों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं। जो कुछ काम बच गया है, वह तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा तीर्थ यात्री गयाजी आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया में बहुत संख्या में लोग आते हैं।

मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय चौधरी कई वरीय अधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के मध्य भी अत्यंत शुभकारी है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व

Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष की भांति चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का...

Apple की 50 वर्षों की यात्रा: टिम कुक का संदेश – ‘दुनिया बदलते हैं अलग सोचने वाले लोग’

Apple: टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते...

Darbhanga News: दरभंगा ITI में विशाल Job Fair का आयोजन, 1650 पदों पर बंपर बहाली, 10वीं पास को भी मौका

Job Fair: अब नौकरी की तलाश में युवाओं को भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि...

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें