back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बिहार और हावड़ा के बीच शीशे फोड़े

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोलकाता और कटिहार से बड़ी खबर आ रही है जहां पहली स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन ”वंदे भारत” पश्चिम बंगाल और कटिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पथराव का शिकार हुई है। शनिवार की सुबह एक बार फिर पथराव हुआ है। इसकी वजह से ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं।

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल के दालकोला और कटिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव बलरामपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस भी जांच में जुटी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NEFR) भी अपने स्तर से सीसीटीवी की जांच करा रहा है। NEFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्साची डे ने शीशा टूटने की पुष्टि की।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का शीशा तो टूटा है लेकिन यह पथराव से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। कटिहार रेलमंडल के दालकोला-तेलता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन शुक्रवार शाम 16:51 बजे संख्या 22303 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने की घटना सामने आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jammu and Kashmir Prison News: सबा शॉल बनीं श्रीनगर सेंट्रल जेल की नई कमान, जानिए क्यों है यह अहम तैनाती

कटिहार रेलमंडल से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या सी-6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा पथराव की वजह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। वंदे भारत एक्सप्रेस के बर्थ संख्या 70 में यात्रा कर रहे यात्रियों ने ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी उक्त घटना कीसूचना दी।

रेल प्रशासन इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कारवाई में जुट गई है। इससे पहले भी कटिहार रेलमंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर नाबालिग बच्चों ने पथराव किया था।

रेलवे सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। कोच संख्या 6-सी की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है। हमले में ट्रेन के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए हैं। घटना की सूचना तुरंत एस्कॉर्ट टीम को दी गई थी जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पता चला है कि ट्रेन जब कटिहार के दालखोला से गुजर रही थी, उसी समय पथराव हुआ है। घटना शुक्रवार शाम 5:51 बजे के करीब की है। कटिहार के तेतला और दालखोला स्टेशनों के बीच पथराव हुआ। घटनास्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  Delhi Crime News: होली से पहले दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघट 4.0', 4000 गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

जीआरपी की ओर से पूरी जानकारी स्थानीय थाने और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ के बरिया सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद उसके रेक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Motihari drowning news: कैसा चंद्र ग्रहण... केसरिया में छह बच्चों की डूबने से मौत, पढ़िए...खुशियों की फुहारों में जीवन की डोर अचानक टूटी

कटिहार पुलिस KM.118-122 की बीच पथराव की घटना की जांच कर रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है। कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में अभी GRP-RPF या बिहार पुलिस की ओर से जुड़े कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, यह चौथी बार है जब वंदे भारत को निशाना बनाया गया है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी भारत की पहली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद एक जनवरी से ट्रेन का सफर शुरू हुआ था और दूसरे ही दिन दो जनवरी को बिहार से सटी सीमा के पास से जब ट्रेन गुजर रही थी तब पहली बार पथराव हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 04 मार्च 2026 का दैनिक भविष्यफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की रहस्यमयी शक्तियां और ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर...

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें