back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है। पढ़िए अब तक की अपडेट

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms: जमीन विवादों का होगा अंत! बिहार में मार्च से हर जिले में लगेगा 'जनकल्याण संवाद'

इंटरनेशनल सोर्स से भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ा इनपुट मिला है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड कुख्यात और इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब तक कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भारत सरकार को नहीं मिला है।

 

 

हालांकि, पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अब तक बराड़ को हिरासत में लिए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, जो जानकारी है उसके मुताबिक गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिकी अधिकारियों ने कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है।

 

यह भी पढ़ें:  India-US Trade Deal: किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी – शिवराज चौहान

 

 

वहीं इस मामले में एक पेंच भी है, क्योंकि अब तक कैलिफोर्निया पुलिस की ओर से गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वैसे,वहीं, खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स जरूर मिले हैं कि कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी हलचल हुई है। उसे वहां पर लोकेट कर पकड़ा गया है।

गोल्डी की गिरफ्तारी को लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने गोल्डी की गिरफ्तारी को बड़ी उपब्लिध बताया है। यही नहीं उन्होंने ये भी मांग की है कि, गोल्डी बराड़ को जल्द से जल्द भारत लाया जाए और उसे सख्त सजा भी दी जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

T20 World Cup भारत -पाक T20 वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें