
दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने कहा है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आईटीआई, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से उपग्रोव सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (Upgroww Solutions Pvt. Ltd) की ओर से 22 दिसंबर 2022 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से 01 पदों के लिए 40 रिक्तियां पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी के लिए सेल्स एक्सक्यूटिव के पद पर Pay-15,000 + Other Benefits दिया जाएगा, जिसमें ग्रेजुएट (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक इत्यादि) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 20 वर्ष से ऊपर निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।







