back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

दिन-दहाड़ बंधन बैंक के फील्ड ऑफिसर को मारी गोली, लूटे 95 हजार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अरवल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बैंककर्मी बंधन बैंक के फील्ड ऑफिसर कुर्था थाना क्षेत्र के निघवा गांव निवासी मोहित यादव के 28 वर्षीय बेटे मनीष कुमार को गोली मार दी है। साथ ही 95 हजार कैश लूटकर चलते बने।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात कलेर थाना क्षेत्र के कलेर गांव के पास की है जहां गुरुवार को बंधन बैंक के अधिकारी मनीष जीविका समूहों से लोन का पैसा वसूलने निकले थे। जीविका समूहों से पैसा कलेक्ट करने के बाद वह पापस बैंक लौट रहे थे, इसी बीच रास्ते में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

- Advertisement -

लूटपाट की कोशिश करने लगे। साथ ही रूपयों से भरा बैग मांगने लगे, जब मनीष ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी मुंह में गोली दाग दी। वहीं, करीब 95 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna University Election: पटना यूनिवर्सिटी इलेक्शन में पुलिसिया कार्रवाई, तेज प्रताप के प्रत्याशी को ले गई पुलिस

आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए कलेर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने कई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेकिन, अभी तक लूट के मामले में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया घटना की पूरी जानकारी स्थानीय थाने में लिखित दी गई है। शिकायत में अपराधियों पर एफआईआर और लूट की बात कही गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saas Bahu Aur Saazish: टीवी की दुनिया का बेताज बादशाह!

Saas Bahu Aur Saazish News: छोटे पर्दे की दुनिया में आजकल हलचल कुछ ज्यादा...

Madhubani News: यूनिवर्सिटी कैंपस में पिस्टल लहराना छात्र को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

Madhubani News: जब शिक्षा के मंदिर में कलम की जगह कट्टा लहराने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें