back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Gopalganj by Election : गोपालगंज से फिर पश्चिम बंगाल वाली गंध, भिड़े BJP और RJD समर्थक, खूनी भिड़ंत में 4 लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से फिर पश्चिम बंगाल वाली गंध आ रही है। देशज टाइम्स ने चुनाव के दिन ही लिखा था कि बिहार में जबसे भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। यहां भी हालात पश्चिम बंगाल वाले हो रहे हैं। चुनाव के दिन भी हिंसक झड़प की वारदात हो चुकी है। अब मतदान के बाद बीजेपी और आरजेडी समर्थकों के बीच भीषण भिड़ंत हुई है।

- Advertisement -

इस खूनी वारदात में चार लोग जख्मी है। मामला, उचकागांव थाने के कवहीं गांव का है। यहां दोनों पार्टी के समर्थक आपस में जमकर भिड़े। दोनों पक्षों से कुल चार लोग जख्मी हैं। सबका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का आरोप है कि उन्हें वोट डालने से रोका गया। यही बात दूसरे पक्ष के लोग भी कह रहे। इसी बात को लेकर चुनाव के बाद से ही गांव में टेंशन बना हुआ था जो अब बाहर आया। हिंसक झड़क के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Police Terror Bust: दिल्ली पुलिस ने किया खतरनाक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, ISI और बांग्लादेश के कट्टरपंथी गुटों से जुड़े मकड़ी जाला के 8 संदिग्ध, पढ़िए... 'फ्री कश्मीर'

जख्मी राम शंकर यादव का आरोप है कि गुरुवार के दिन मतदान के दौरान जो वह वोट डालने के लिए घर से निकले तो रामनाथ सोनी समेत चार लोगों ने उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह लोग बीजेपी को वोट देने के लिए कह रहे थे। इसके बाद राम शंकर यादव ने विरोध किया तो गाली गलौज शुरू हो गई। बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

उसने बताया कि उसकी पिटाई की गई और बाद में पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया गया। मतदान खत्म होने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन वह वोट का इस्तेमाल नहीं कर पाया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि आरजेडी को वोट करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर धमकी दी गई।

राम शंकर यादव ने गांव के कुछ युवाओं के साथ मारपीट की। इस घटना में घायल दूसरे युवक के प्रिंस कुमार का आरोप है कि आरजेडी के पक्ष में वोटिंग के लिए राम शंकर यादव ने ही दबाव बनाया। घटना के बाद हथवा के एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहा है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और मारपीट के मामले में आगे कानून अपना काम करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...

BSNL Plan: सिर्फ ₹2626 में पाएं साल भर की छुट्टी, रोज 2.6GB डेटा का ऑफर खत्म होने वाला है!

BSNL Plan: भारत में किफायती टेलीकॉम सेवाओं की दौड़ में, सरकारी कंपनी BSNL अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें