back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

सरकारी पिस्टल चमकाने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पिस्टल भी जब्त, जांच के आदेश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है वह भी अपने ही पुलिस एक सब इंस्पेक्टर पर। इस सब इंस्पेक्टर का नाम है शांतनु कुमार। यह खगौल थाना में पदस्थापित हैं। सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार को निलंबित करते हुए इनकी सरकारी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों के पास एक वीडियो संज्ञान में आया था। जिसमें खगौल थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार की ओर से एक दुकान में जाकर सरकारी पिस्टल निकाल कर दुकान के काउंटर पर रखने और दुकानदार को धमकाने की बात वीडियो में सामने आई थी।

- Advertisement -

वीडियो वायरल होने के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा  ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जांच की जिम्मेदारी फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी है। जिन्हें बारह घंटे में पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rail Project: बिहार रेल परियोजना में नई रफ्तार... मिली पुनारख-किऊल को तीसरी-चौथी रेल लाइन की सौगात, विकास की पटरी पर दौड़ेगा बिहार

इसके साथ ही एसएसपी राजीव मिश्रा ने सब इंस्पेक्टर शांतनु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सब इंस्पेक्टर का  पिस्टल भी जब्त कर लिया गया है।

इस वीडियो में वह एक मिठाई दुकान में खड़े नजर आ रहे हैं। वहां वह अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर दुकानदार के काउंटर पर रखने और दुकानदार को ठोंक देने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। यह हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।अब सोशल मीडिया पर छा गई है।

इस संबंध में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका पिस्टल जब्त कर लिया गया है। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ को घटना की जांच कर 12 घंटे के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड: पुरानी बाइक्स के लिए E20 कन्वर्जन किट हुई लॉन्च, अब नहीं होगी कोई परेशानी

Royal Enfield: अगर आप भी अपनी भरोसेमंद रॉयल एनफील्ड बाइक के मालिक हैं और...

Rural Development Bihar: 725 नए हाट-बाजारों से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, जानिए क्या है नीतीश सरकार का मेगा प्लान, पढ़िए Special Story

Rural Development Bihar: बिहार के गांवों की तस्वीर अब बदलने वाली है, जहां खेत-खलिहानों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें