back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga पहुंची नेपाल की ‘सीमा हैदर…संगीता’ की प्रेम कहानी का हीरो गोविंद निकला दगाबाज, कल मिले और भूल गए आज रे…

प्रेमी के घर पर नेपाली प्रेमिका का कब्जा, शादी और धोखे की कहानी में मुहल्ले वासियों की दिलचस्पी ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है। अपने देश नहीं जाना चाहती नेपाली महिला की खातिरदारी में जुटे मोहल्लेवासियों की मेहमाननवाजी से गदगद संगीता दरभंगा में ही रोजगार की तलाश भी करने लगी है। 

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा पहुंची नेपाल की ‘सीमा हैदर…संगीता’ की प्रेम कहानी का हीरो गोविंद गुमशुदा है।जिस प्रेमी की तलाश में संगीता दरभंगा पहुंची वह प्रेमी फरार है। प्रेमी के घर पर नेपाली प्रेमिका का कब्जा, शादी और धोखे की कहानी में मुहल्लेवासियों की दिलचस्पी ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है। अपने देश नहीं जाना चाहती नेपाली महिला की खातिरदारी में जुटे मोहल्लेवासियों की मेहनमानवाजी से गदगद संगीता दरभंगा में ही रोजगार की तलाश भी करने लगी है। दरभंगा से देशज टाइम्स के लिए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

बिहार की ‘सीमा हैदर’ यानी नेपाल से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी गोविंद के पास दरभंगा आई शादीशुदा महिला याद है आपको? बिहार की इस ‘सीमा हैदर’ यानी संगीता देवी बीते 26 दिनों से इंसाफ का इंतजार कर रही है।

- Advertisement -

पड़ोसी देश नेपाल से अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी की खोज में दरभंगा आई महिला को 26 दिनों बाद भी इंसाफ नहीं मिल पाया है।

- Advertisement -

महिला के प्रेमी बैंककर्मी गोविंद साह अपनी पहली पत्नी प्रेरणा देवी, मां पुनीता देवी, पिता रामश्रय साह सहित अपने बच्चों को लेकर दरभंगा से फरार हो गया है।

ऐसी स्थिति में नेपाली महिला संगीता देवी ने अपने प्रेमी गोविंद साह के किराये के मकान पर कब्जा जमा लिया है। जहां वह बीते 26 दिनों से रह रही है।

उसे मोहल्ले के लोगों का भी साथ अब मिलने लगा है। अब उसे खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं हो इसको लेकर मोहल्ले के लोग भी ख्याल रख रहे हैं। मोहल्ले के लोगों की एकता और साथ देने की वजह से ही प्रेमी गोविंद के रिश्तेदार व मकान मालिक नेपाली महिला को घर से जाने को नहीं कह रहे हैं। गोविंद भी काफी डरा-सहमा हुआ है।

अपने देश नहीं जाना चाहती नेपाली महिला 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पर उतरे छात्र, UGC Guideline लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

नेपाली महिला अब अपने देश जाने को तैयार नहीं है। कहती है प्रेमी को पाने के लिए जब अपने बच्चों और पति को छोड़कर चली आई तो किस मुंह से वापस जाएं। संगीता अब दरभंगा में ही रहकर रोजगार की तलाश कर रही है। साथ ही उसका कहना है कि यहां रहकर अपने धोखेबाज पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

संगीता ने महिला थाना दर्ज करा रखी है प्राथमिकी दरअसल, संगीता अपने प्रेमी पति सहित पूरे परिवार के खिलाफ मारपीट, लूटपाट सहित दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज करा चुकी है।

आरोपितों की खोज में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल रहा है। महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने बताया कि छापेमारी चल रही है। बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Train News: बिहार की इन ट्रेनों का बदल गया रूट और समय, यात्रा से पहले जानें नया शेड्यूल, देखें लिस्ट

हंगामे के बाद पुलिस ने प्रेमी के घर कराया था शिफ्ट संगीता 17 अगस्त 2023 को लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज गायत्री मंदिर स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। जहां संगीता को देखते ही बैंक कर्मी गोविंद साह अपने घर से फरार हो गया था।वहीं, प्रेमी की पहली पत्नी प्रेरणा देवी ने संगीता को घर में घुसने से रोक दिया था। इसके बाद संगीता ने काफी बवाल किया था। घर के बाहर धरने पर बैठ गई थी मोहल्ले के लोगो का भी साथ मिला था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल संगाीता को प्रेमी के घर में ही शिफ्ट कर दिया था। हालांकि, पांच दिनों के अंदर ही संगीता की सौतन, सास और ससुर ने उसे मारपीट कर घर से भगाने की कोशिश की थी।

इसे लेकर महिला थाने में संगीता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें ससुराल वालों पर घर में बंदकर पिटाई करने और पांच लाख रुपये दहेज मांगने सहित गोविंद के मामा छोटू साह पर पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण छीनने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें:  Bangladesh Election: बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत, PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई

पुलिस ठोस कार्रवाई करती उससे पहले सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। फिर संगीता ने अपने प्रेमी पति के घर कब्जा जमा लिया।

रक्सौल में हुआ दोनों को प्रेम, मंदिर में रचाई शादी गोविंद साह रक्सौल स्थित एक बैंक में नौकरी करता था, जहां सीमावर्ती देश नेपाल की संगीता से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत हुई और फिर रिश्ता प्यार और शादी तक पहुंच गया।

गोविंद ने स्वयं को अविवाहित बताया था इसी आधार पर संगीता ने अपने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों रक्सौल में साथ रहने लगे थे।

हालांकि, एक माह के अंदर ही गोविंद ने अपना तबादला वैशाली करा लिया और अपनी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। संगीता तीन माह तक रक्सौल में भटकती रही।
उसकी इस बीच कई बार गोविंद से फोन पर बात हुई।

गोविंद ने ट्रेनिंग को लेकर कोलकाता में होने की बात कही। बाद में संगीता को शक हुआ तो वह बैंक पहुंची। सच्चाई जानने के बाद उसने गोविंद के घर का पता लिया और दरभंगा पहुंची, जहां अपने प्रेमी पति को पहली पत्नी और बच्चों के साथ पाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026: 2007 का संयोग, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक बार फिर उम्मीदों...

Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर जारी है रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का दबदबा, जानिए 15वें दिन की कमाई!

Mardaani 3 News: रानी मुखर्जी की दमदार अदाकारी से सजी फिल्म 'मर्दानी 3' ने...

यूपी बोर्ड एग्जाम: फरवरी में शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पुख्ता तैयारी, 42 हजार से अधिक छात्र देंगे इम्तिहान

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं...

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें