मई,14,2024
spot_img

मिड डे मील में गुटखा का रैपर निकला, बच्चों का हंगामा

spot_img
spot_img
spot_img

जमुई के स्कूल में मिड डे मील में गुटखा का रैपर निकला है। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया। मामला झाझा प्रखंड के कलयुगहा मध्य विद्यालय का है। जहां, 119 बच्चों के लिए खाना आया था। जब बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो खाना में तंबाकू का रैपर निकला

शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के हेडमास्टर गोपाल कुमार महतो को दी। उन्होंने बच्चों को भोजन देने से मना किया। और इसकी जानकारी मिड डे मिल के सप्लायर को दी। हेडमास्टर ने बताया कि 119 बच्चों का खाना आया था।

जानकारी के अनुसार, जमुई के झाझा प्रखंड स्थित कलयुगहा मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए खाना स्कूल में लाया गया था। पहले शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया फिर बच्चों को मिड डे मील देने की तैयारी की गई।

जब बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो खाना में तंबाकू का रैपर निकला। शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के हेडमास्टर गोपाल कुमार महतो को दी। उन्होंने बच्चों को भोजन देने से मना किया और इसकी जानकारी मिड डे मिल के सप्लायर को दी।

हेडमास्टर ने बताया कि 119 बच्चों का खाना आया था। खाने की जांच की गई तो उसमें तंबाकू का रैपर पाया गया। उन्होंने बताया कि जब से बाहर का खाना आने लगा है समस्या बराबर आने लगी है। डेढ़ महीने पूर्व भी चावल में कीड़ा मिला था।

मध्याह्न भोजन में तंबाकू का रैपर निकलने के बाद हुए बच्चों के हंगामे के बाद शिक्षकों ने जब भोजन की जांच की तो बच्चों की शिकायत सही पाई गयी। जिसके बाद सप्लायर से इसकी शिकायत की गयी लेकिन वो इसे देखने तक नहीं पहुंचे।

स्कूल में 190 बच्चे नामांकित हैं। आज 119 बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। इनके लिए खाना स्कूल में लाया गया था। पहले शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया फिर बच्चों को मिड डे मील देने की तैयारी की गई। जब बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो खाना में तंबाकू का रैपर निकला।

स्कूल के सचिव नंदकिशोर मंडल ने बताया कि जब से बाहर से खाना आने लगा है इस तरह की समस्या बराबर सामने आती है। डेढ़ महीने पूर्व भी चावल में कीड़ा मिला था। इधर बच्चों के मिड डे मील में तंबाकू का रैपर मिलने पर बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें