spot_img

ड्यूटी से घर लौट रहे नाबालिग किशोर के साथ बगीचे में ले जाकर दस दरिंदों ने अगवा कर किया सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार, बनाया वीडियो…दी धमकी

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है जहां ड्यूटी से घर लौट रहे एक नाबालिग लड़के को जबरन घसीटते हुए बगीचे में ले जाकर दस लोगों ने सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया है। पहले करीब दस की संख्या में अपराधियों ने उसका अहपरण कर लिया फिर उसे बगीचे में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान अपराधियों ने किशोर का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया कि वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दे। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger Marine Drive: मुंगेर को मिलेगी नई पहचान, 5327 करोड़ के गंगा पथ की हवाई सर्वे में खुला भव्य मरीन ड्राइव

 

जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले इस नाबालिग किशोर स्थानीय एक कपड़ा दुकान में काम करता है। रविवार की रात पीड़ित किशोर दुकान का काम खत्म करने के बाद साइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था।

 

इसी दौरान पानगाछी के पास करीब दस की संख्या में अपराधियों ने उसे अगवा कर बगीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक यौनाचार किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी। गलत कार्य करते समय वीडियो बनाकर उसे धमकी दिया है किसी को बताएगा तो वीडियो वायरल कर देंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

किसी तरह से किशोर घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। हद तो तब हो गई जब पीड़ित किशोर न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित किशोर को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटा दिया।

जब किशोर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने इसे पुलिस का मामला बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Brown Sugar Seizure पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से 5 तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Brown Sugar Seizure: भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी चोट की है।...

Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

शराब बरामदगी: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला...

Darbhanga Crime News: केवटी में देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब पकड़ी

देशी शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों की चांदी कट रही है। ताजा...