back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, एक की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

गया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां डोभी थाना क्षेत्र के डोभी चतरा सड़क मार्ग पर बहेरा गांव में एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: JDU का तेजस्वी को 'ओपन चैलेंज'... क्या तेजस्वी बचा पाएंगे कुर्सी? 'हिम्मत है तो अपने MLA फैसल रहमान को निकाल कर दिखाएं'

जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार केशरी पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर एससीएसटी एक्ट का मामला पूर्व में स्थानीय थाना डोभी में दर्ज था। इस घटना में दुर्गा रजक के अलावे पुलिस टीम में एसआई गोविंद टीऊ, रंग जी राम, मुकेश कुमार, महेश दास शामिल थे। दुर्गा रजक के साथ इन लोगों को भी चोटें आई है।

- Advertisement -

स्थिति नियंत्रण में बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करवाया जा रहा है। आगे की करवाई जल्द ही की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: पटना में छात्रों का सड़कों पर सैलाब, कब जारी होगा नोटिफिकेशन? जानें पूरा मामला.. अभ्यर्थी क्यों हैं गुस्से में?

जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस आरोपी के घर के पास पहुंचे,तभी करीब 50 की संख्या में ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर पर लाठी, डंडे , ईट, पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल दुर्गा रजक के रूप में हुई है। दुर्गा रजक को सिर में गहरी चोट है। मालूम हो कि शुक्रवार की रात्रि बहेरा गांव में एससी एसटी एक्ट मामले में आरोपी रूपेश कुमार केसरी को डोभी पुलिस गिरफ्तार करने गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

Scorpio Recovery: जाले में जब्त हुई छीनी गई स्कॉर्पियो, अब दूसरी की तलाश तेज

Scorpio Recovery: अपराध की अंधेरी गलियों में जब पुलिस का 'ऑपरेशन' चलता है, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें