back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

राजद दफ्तर में मुलायम सिंह यादव की टंगी तस्वीर, तेजप्रताप ने जोड़े हाथ, कहा-हर कार्यकर्ता लगाएं नेताजी की अपने दफ्तर में तस्वीर

spot_img
- Advertisement -

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर आज राजद कार्यालय में लगाई गयी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने खुद अपने हाथों से नेताजी की तस्वीर पार्टी दफ्तर में लगायी है।

- Advertisement -

इस मौके पर उन्होंने हाथ जोड़कर मुलायम सिंह यादव को नमन किया। तेजप्रताप ने ट्विटर पर लिखा था कि “महागठबंधन के सभी साथियों से अनुरोध है कि वे अपने पार्टी कार्यालय में समाजवादी नेता धरतीपुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर लगाएं।

- Advertisement -

राजद दफ्तर में मुलायम सिंह यादव की टंगी तस्वीर, तेजप्रताप ने जोड़े हाथ, कहा-हर कार्यकर्ता लगाएं नेताजी की अपने दफ्तर में तस्वीरवहीं, पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है लगातार बिहार में काम हो रहा है. बिहार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनसे जब पूछा गया कि शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को लेकर जो टिप्पणी की थी वह कहां तक उचित है, तब उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जो ‘बहुरूपिया कहा है’ हम मानते हैं कि प्रधानमंत्री जैसे हैं वैसा ललन सिंह ने कहने का काम किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: क्या CM Nitish ने जमुई से तय कर दिया बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

मुलायम सिंह यादव 11 नवंबर को पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था. जबकि बिहार में भी एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित हुआ था।

इससे पहले, बुधवार 12 अक्टूबर को ट्वीट कर महागठबंधन के सभी साथियों से मुलायन सिंह यादव की फोटो अपने-अपने कार्यालय में लगाने की अपील करने वाले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव आज खुद शनिवार को राजद कार्यालय पहुंच गये।

पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर खुद अपने हाथों राजद कार्यालय में लगायी। नेताजी की तस्वीर लगाने के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया। मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगाकर तेजप्रताप ने महागठबंधन के साथियों को भी नेताजी की तस्वीर लगाने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Seetha Payanam OTT Release: अब घर बैठे देखिए ‘सीता पयानम’, जानिए कब और कहां हुई रिलीज!

Seetha Payanam OTT Release News: सिनेमाघरों में दर्शकों का मिला-जुला प्यार पाने के बाद...

Dreame के नए Robot Vacuum: अब घर की सफाई होगी और भी स्मार्ट और आसान

Robot Vacuum: भारतीय घरों में सफाई के तरीके को क्रांतिकारी बनाने की दिशा में...

Anant Singh Bail: मोकामा के बाहुबली MLA अनंत सिंह को High Court से मिली जमानत, समर्थकों में जश्न और सियासी मायने !

Anant Singh Bail: सियासत के गलियारों में बाहुबलियों का बोलबाला कोई नई बात नहीं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें