back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बड़ा रेल हादसा: Hazara Express दुर्घटनाग्रस्त, 10 बोगियां पटरी से उतरीं, 25 की मौत, 150 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इस्लामाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां रविवार को सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर के पास हजारा एक्सप्रेस ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 31 की हालत गंभीर बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और आसपास के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी।

- Advertisement -

हादसे के बाद कराची की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेन रोक दी गईं। अफसरों ने बताया कि इस हादसे से दोनों तरफ की लाइनें टूट गई हैं और इन्हें रीस्टोर करने में काफी वक्त लग सकता है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नवाबशाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Power Cut: इस गर्मी नहीं सताएगा 'पावर कट' का डर... बिजली कंपनियों ने की पुख्ता तैयारी, जानिए पूरी योजना...बिना किसी रुकावट के... बड़ी तैयारी

जानकारी के मुताबिक, नवाबशाह के सरहरी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। यह ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी। बचाव दल और पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा गया है। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। हताहत और घायल यात्रियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बोगियों से यात्रियों को निकालने के लिए बचाव प्रयास फिलहाल किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। डीएस ने पुष्टि की, ”शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और पलट गए हैं। लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है।

रेस्क्यू अभियान में 15 शवों को निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

पाक अधिकारियों ने बताया कि हजारा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच उस समय पटरी से उतर गई जब वह कराची से रावलपिंडी जा रही थी। संघार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Telangana ULB Election Results: तेलंगाना में शहरी निकायों के जनादेश का दिन, कांग्रेस की बढ़त से बढ़ी सियासी हलचल

हादसे में घायल लोगों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। रेलवे मंडल अधीक्षक महमूदुर रहमान ने कहा कि विवरण अभी भी प्राप्त किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 विश्व कप 2026: 2007 का संयोग, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक बार फिर उम्मीदों...

Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर जारी है रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का दबदबा, जानिए 15वें दिन की कमाई!

Mardaani 3 News: रानी मुखर्जी की दमदार अदाकारी से सजी फिल्म 'मर्दानी 3' ने...

यूपी बोर्ड एग्जाम: फरवरी में शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पुख्ता तैयारी, 42 हजार से अधिक छात्र देंगे इम्तिहान

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं...

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें