spot_img

सीएसपी संचालिका बैंक से 3 लाख कैश लेकर बाइक से निकली, पीछे से पहुंचे दो बाइक पर 6 अपराधी, घेरा, फायरिंग करते कैश लूटकर हो गए फरार

spot_img
- Advertisement -

कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिले में आपरधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जुलाई में अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार को गोली मारकर 10 लाख की लूट की वारदात की पड़ताल चल ही रही थी कि जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक अखिलेश कुमार को तीन गोलियां मारकर लाखों लूट लिए थे। अब मामला फिर सीएचसी लूट का सामने आया है। यहां, बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालिका सविता जयसवाल से करीब 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hajipur Murder: मुर्गी फार्म में युवक का क़त्ल, ₹1 लाख कैश गायब; हत्या के पीछे क्या है राज?

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका सविता जयसवाल को अपराधियों ने घेर लिया। दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के खैय पुल के पास की है। वह वीरपुर यूको बैंक से तीन लाख कैश निकालकर बाइक से सरौंजा गांव जा रही थी। बाइक उनका देवर विकास कुमार चला रहा था। इसी दौरान  सरौंजा गांव के पास थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। बाइक को रोककर लूटपाट करने लगे।

- Advertisement -

सीएसपी संचालिका सविता और उनके देवर विकास ने जब इसका विरोध करना शुरू किया तो अपराधी वहां से फायरिंग करते हुए कैश लेकर फरार हो गए। इस दौरान गोली विकास के नजदीक से निकली। इससे उन्हें हल्का जख्म हो गया। तत्काल वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी विकास को स्थानीय स्थास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Court Bomb Threat: बिहार कोर्ट बम धमकी... पूर्णिया-किशनगंज सिविल कोर्ट को उड़ाने की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

पुलिस ने विकास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराते हुए वहां से अपराधियों की तलाश में निकली। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन, थाने से महज एक किमी की दूरी पर लूट की वारदात से लोगों में आक्रोश है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा… जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के...

बिहार सरकार गठन: बिहार में इन दिनों सियासी पारा आसमान छू रहा है। नई...

Vaishali News: लालगंज हादसे में युवक की मौत, लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर लाश रखकर लोगों का बवाल!

सड़क दुर्घटना: बिहार के वैशाली जिले में सड़क पर खून बहा, न्याय की आस...

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM… बढ़िया है… BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar New Government: बिहार में अगले सियासी दांवपेंच का केंद्र आज पटना बनने वाला...

Bihar Politics: तेजस्वी का Nitish पर बड़ा कटाक्ष ’26 से 30, नहीं रहे नीतीश’, पढ़िए… ’10 हज़रिया जबरन छुट्टी’

Bihar Politics: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...