spot_img

Ranchi News| McCluskieganj में Naxalites, भारी उपद्रव, भीषण आगजनी, जिंदा आग में झोंक डाला

spot_img
- Advertisement -

Ranchi News| McCluskieganj में Naxalites, भारी उपद्रव, भीषण आगजनी, जिंदा आग में झोंक डाला जहां बड़ी खबर रांची से है। मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों ने भारी उपद्रव मचाया है। बीती रात नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के (Heavy disturbance by Naxalites in McCluskieganj, Ranchi) दस्ते ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कंटेनर में आगजनी कर दी है।

- Advertisement -

Ranchi News| नक्सलियों ने एक व्यक्ति को जिंदा आग में झोंककर मार डाला

इस दौरान नक्सलियों ने एक व्यक्ति को जिंदा आग में झोंककर मार डाला। वहीं, कंटेनर को जलाकर राख कर दिया। कंटेनर में ही केबलिंग का सारा सामान मौजूद था, जिसे नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इससे एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार, एसआईपीएल नाम की कंपनी मैक्लुस्कीगंज इलाके में बीएसएनएल के केबलिंग का काम कर रही है। बीती रात भी मजदूर अपने काम में लगे हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेतिया में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: परिवार बोला- 'पुलिस ने मार डाला!' पढ़िए - पहले पूछताछ, फिर गिरफ्तारी अब गाड़ी से कूदने की बात?

Ranchi News| नक्सलियों ने गाड़ी में आग लगा दी।

इस दौरान एक दर्जन के करीब हथियारबंद नक्सली बाइक पर सवार हो कर पहुंचे और आते ही काम कर रहे मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। नक्सलियों ने बीएसएनएल के केबल बिछाने के कार्य में लगे कंटेनर को निशाना बनाया। इससे पहले केबल बिछाने के कार्य में लगे मजदूरों को वहां काम रुकवाया। इस दौरान चालक मौके पाकर भाग निकला। कुछ देर बाद नक्सलियों ने गाड़ी में आग लगा दी। इस घटना में गाड़ी में सो रहे शख्स को जिंदा जलाकर मार डाला। वह वहां रसोइया का काम करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों में अब 'डिजिटल' पढ़ाई! 1520 नए विद्यालय, कंप्यूटर शिक्षा हुई अनिवार्य, जानें छात्रों को क्या मिलेगा?

Ranchi News| खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया

खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर रात नक्सलियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आगजनी को अंजाम देने वाले नक्सलियों के धर पकड़ के लिए इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।

Ranchi News| कंटेनर में आग लगाने के बाद नक्सली मौके से फरार

नक्सलियों ने मजदूरों को यह चेतावनी दी है कि जब तक संगठन का निर्देश नहीं मिलेगा काम नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने कंटेनर को आग के हवाले कर दिया है। कंटेनर के छत पर ही खलासी सोया हुआ था, जिसे नक्सलियों के आने की सूचना नहीं मिली और वह कंटेनर में लगी आग का शिकार हो गया। कंटेनर में आग लगाने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को ग्रामीण एसपी और डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका चुनाव से ठीक पहले ट्रंप को बड़ा झटका! कोर्ट ने लाखों डॉलर के विज्ञापनों पर लगाई रोक! कहा -टैक्सपेयर्स के पैसे का नहीं...

Trump Administration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को मध्यावधि चुनाव से पहले न्यूयॉर्क अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने करदाताओं के लाखों डॉलर से बने राजनीतिक विज्ञ #TrumpAdministration,#USElections,#NewYorkCourt

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! अरवल-दाउदनगर को मिला 953 करोड़ का तोहफा, अब जाम में नहीं फंसेंगे

Bihar Bypass: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के अरवल और दाउदनगर में NH-139 पर बाईपास निर्माण के लिए 953.78 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे भीषण ट्रैफिक जाम #BiharBypass,#NH139,#ArwalDaudnagar

शेखपुरा में साइबर क्राइम पर एक्शन! नए DSP लव कुमार को मिली कमान, अब अपराधियों की खैर नहीं

Sheikhpura Cyber Crime: बिहार में बड़े पुलिस फेरबदल के तहत गृह विभाग ने शेखपुरा जिले की साइबर क्राइम इकाई में नए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) लव कुमार को तैनात किया है। यह कदम साइबर अपराध पर #SheikhpuraNews,#BiharPolice,#CyberCrime

दरभंगा में नदी से निकला सड़ा-गला शव, पहचान मुश्किल, कहां से आया?

Darbhanga News: दरभंगा के हायाघाट में करेह नदी से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। #DarbhangaNews,#KarehRiver,#BiharCrime