back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास काठमांडू जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता, पायलट समेत छह लोग थे सवार, क्रेश में पायलट समेत छह की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नेपाल के सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। इसमें छह लोगों के सवार होने की सूचना है। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है।

- Advertisement -

मगर अभी जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक,नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास सोलुखुम्बु से मंगलवार सुबह काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई है। पांचों यात्री उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको के नागरिक थे। सोलुखुम्बू जिले के प्रमुख जिलाधिकारी बसंत भट्टराई ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है इस हेलिकॉप्टर में 6 मैक्सिकन नागरिक सवार थे, ये सभी लोग सोलुखुम्बू से काठमांडू जा रहे थे। घटना को लेकर सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि हेलिकॉप्टर का सुबह 10 बजे कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Actor Vijay rally: सलेम में विजय की रैली में दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, CM स्टालिन पर बरसे अभिनेता

तलाशी के दौरान हेलीकॉप्टर लामजुरा दर्रे पर दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सिटौला के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मनांग एयर कंपनी का था।

हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन सीबी गुरुंग थे, जबकि मैक्सिको के नागरिक फर्नांडो सिफुग्नेट्स, रिनकॉन इस्माइल, एबेरिका गोंजालेज, ओलासिया गोंजालेज और मारिया जोस सिफुंटेस सवार थे। सभी की मौत हो गयी है। ये सभी लोग माउंट एवरेस्ट को करीब से देखने के लिए सोमवार को लुक्ला गए थे और मंगलवार को वहां से काठमांडू लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Train 2026: दिल्ली-कोलकाता से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइम-टेबल

अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। वहीं, क्रेश हो गया है।

सोलुखुम्बु थाने की पुलिस ने भी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक लामजुरा दर्रे में स्थानीय लोगों ने धुआं और विस्फोट की आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। तलाशी के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला।

इससे पहले जनवरी 2023 में नेपाल में एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जनवरी 2023 में हुए इस हादसे को नेपाल के सबसे बुरे हवाई हादसों में से एक बताया गया था।

येति एयरलाइंस का यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे। विमान सेती नदी की खाई में गिर गया था। जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनोखी शिव भक्ति… महाशिवरात्रि व्रत का महत्व और शिकारी की कथा कैसे बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें