back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार हाई लेवल कमेटी बनाने पर विचार कर रही है। नीतीश सरकार इसको लेकर गंभीर है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए नए विकल्प पर विचार कर रहे हैं। इसी बाबत हाईलेवल कमेटी का गठन किया जा रहा है। ताकि फिर विवाद न हो।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शीघ्र हीं कमेटी गठन पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय कमेटी में शिक्षा, पंचायती राज, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के बड़े अधिकारियों को रखा जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Marine Drive: पटना मरीन ड्राइव पर गंगा पथ का महाविस्तार, बदलेगी बिहार की तस्वीर

कमेटी इस बात पर विचार करेगी कि  शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कमेटी यह भी देखेगी कि इसमें कोई कानूनी अड़चन तो नहीं आ रही है। उम्मीद है कि मुख्य सचिव आमीर सुब्हानी के नेतृत्व में कमेटी का गठन हो सकता है।

- Advertisement -

इस उच्चस्तरीय कमेटी में शिक्षा, वित्त, पंचायती राज और सामान्य प्रशासन विभाग के आला अधिकारी शामिल किए जा सकते हैं। कमेटी इस बात पर मंथन करेगी कि नियोजित टीचरों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए कौन से रास्ते अपनाए जाएं।

यह भी पढ़ें:  Patna University Student Election: डिजिटल जंग में फंसा पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026, ABVP उम्मीदवार ने की साइबर शिकायत

कमेटी इस बात पर भी विचार करेगी की इस कार्य में कोई कानूनी अड़चन ना आए। कमेटी की सलाह पर बिहार सरकार अंतिम फैसला लेगी।

कमेटी की अनुशंसा के बाद राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए नए विकल्प पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों की हर डिमांड मान ली जाए। इसी को ध्यान में ऱखते हुए हाईलेवल कमेटी का गठन किया जाएगा। इससे बाद में विवाद न हो।

जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन के नेताओं की हुई बैठक के बाद नियोजित शिक्षकों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर हुई सभी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में इस पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं, इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप में हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड को जिताया!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तो...

अरिजीत सिंह ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या वापसी की कर रहे हैं तैयारी?

Arijit Singh News: सुरों के जादूगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने जब प्लेबैक सिंगिंग...

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बुकिंग हुई शुरू, कीमत और फीचर्स का खुलासा, जानें कब मिलेगी डिलीवरी!

Tata Punch EV: अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक SUV की तलाश...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें