चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (EC) राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा यहां विज्ञान भवन में संवाददाता सम्मेलन में की। इस मौके पर चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार,चुनाव आयोग (EC) शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए मतदाता, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग जनों को भागेदारी महत्वपूर्ण है। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को खत्म होने वाला है। अभी हाल ही में चुनाव आयोग (EC) ने गुजरात और हिमाचल का दौरा किया था, जिसमें उसने तैयारियों का जायजा लिया था।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इनकी जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 12 नवंबर को होगा। चुनाव नतीजा आठ दिसंबर को आएगा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 08 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति और तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 55 लाख 07 हजार 261 वोटर हैं। इनमें से 67, 532 सेवा मतदाता और 56,001 दिव्यांग मतदाता हैं। 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता 1,22,087 हैं और 100 की उम्र पार कर चुके मतदाता 1,184 हैं। 02 जनवरी से 01 अक्टूबर के बीच 18 वर्ष के होने वाले 43,173 मतदाता हैं।
ऐसे होगा हिमाचल में चुनाव, ये होंगी अहम तारीखें
आधिकारिक नोटिफिकेशन की तारीख- 17 अक्तूबर
नामांकन-25 अक्तूबर
नामांकन की जांच-27 अक्तूबर
नामांकन वापसी-29 अक्तूबर
चुनाव की तारीख-12 नवंबर
मतगणना-आठ दिसंबर
चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।