back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

विश्व हिंदू सेवा दल के नेता की गाड़ी रोकी और फिर गोली मार कर दी हत्या, सफारी गाड़ी के पास में पड़ी थी लाश और उससे कुछ दूरी पर तमंचा भी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बदायूं में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष गांव निवासी प्रदीप कश्यप (30) की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव आज सुबह खेतिहर इलाके में गांव से डेढ़ किमी दूर चकरोड के किनारे पड़ा मिला। उनकी सफारी गाड़ी भी पास में खड़ी थी और लाश से कुछ दूरी पर तमंचा भी पड़ा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि प्रदीप हिंदूवादी नेता होने के साथ-साथ भाजपा नेताओं से भी नजदीकी रखते थे। उन्होंने अपनी सफारी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा रखा था। आगे विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष नाम से स्टिकर भी लगा रखा था। प्रदीप खुद को भाजपा नेता भी कहते थे।

- Advertisement -

गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार रात प्रदीप की गाड़ी रुकवाकर गोलियां मारी गईं। वारदात उस वक्त हुई जब वह अपने घर लौट रहे थे। हत्या का आरोप गांव के कोटेदार की शिकायत करने वाले लोगों पर है। हिंदू नेता कोटेदार और शिकायतकर्ता में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। जबकि शिकायत करने वालों समझौता नहीं करना चाह रहे थे। घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधौल की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar DJ Vehicle Ban: बिहार में डीजे और मॉडिफाइड वाहनों पर लगा बैन, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

 

प्रदीप के बड़े भाई उमेश ने रोते हुए बताया, 2 दिन पहले भाई ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस को दोबारा मामले की सूचना भी दी गई थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। हमें सुबह गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारे भाई का शव चकरोड के किनारे पड़ा है।

 

गाड़ी भी पास में खड़ी है, हम लोग खेत की तरफ थे। दौड़कर मौके पर पहुंचा तो भाई की लाश गाड़ी के बगल में पड़ी थी। पास में पुलिस खड़ी थी। दो दिन पहले गांव में मारपीट हुई थी। उन लोगों ने चैलेंज किया था और धमाकाया था। मेरे भाई को मार दिया, पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के राशन डीलर मान सिंह का धीरेंद्र व उसके भाई फुलवारी से कोटा वितरण के दौरान साल भर पहले विवाद हो चुका था। इस विवाद के बाद दोनों में रंजिश थी। चार दिन पहले दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई तो कोटेदार मान सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इसपर इंस्पेक्टर राजेश यादव ने हिंदू नेता प्रदीप से कहा था कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दो।

हिंदू नेता प्रदीप ने बीती 16 नवंबर को गांव के प्रेमपाल के घर में दोनों पक्षों को बुलवाया। वहां काफी लोग पहले से मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में सुलहनामा लिखवा दिया गया। इसी बीच अचानक धीरेंद्र और फुलवारी ने समझौतानामा फाड़कर फेंक दिया था। साथ ही प्रदीप को नेतागिरी करने की बात कहकर पहले उनसे निपटने की धमकी भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी Police का डबल धमाका, लूटी बाइक के साथ गांजे की खेप भी बरामद, दो शातिर अपराधी दबोचे

 

प्रदीप ने विरोध किया तो धीरेंद्र और फुलवारी समेत उनके सहयोगियों ने मिलकर वहीं पर पीट दिया था। कोटेदार पक्ष के लोगों ने बमुश्किल बचाया तो दोनों भाई हत्या की धमकी देकर चले गए। प्रदीप ने इसकी शिकायत पुलिस समेत मुख्यमंत्री से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nuclear Power Plant: बिहार न्यूक्लियर पावर प्लांट से बिहार में बिजली संकट होगा दूर? इन दो जिलों में लग सकता है परमाणु ऊर्जा संयंत्र

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया, ” बरामद तमंचे की जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी तक कोटे की रंजिश में मर्डर का तथ्य सामने आया है। परिवार के लोगों ने गांव के धीरेंद्र पर आरोप लगाया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फरवरी 2026 में ज्वालामुखी योग: जानें कब और क्यों है यह अशुभ योग

Jwalamukhi Yog 2026: भारतीय ज्योतिष में कुछ ऐसे योग होते हैं, जो अपने विशेष...

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें