spot_img

New Delhi News| Bangladesh Violence| देखें VIDEO| अतिवादी जिहादी के जकड़न में फंसा है हिंदू समाज, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

मिहिर झा। New Delhi News| Bangladesh Violence| देखें VIDEO| अतिवादी जिहादी के जकड़न में फंसा है हिंदू समाज, देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य व केंद्रीय प्रन्यासी प‌द्मश्री डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश (Hindu society is trapped in the grip of extremist Jihadi in Bangladesh) छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं। कानून व्यवस्था सर्वधा निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। देखें VIDEO|

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhepura Double Murder मधेपुरा में खून पर खून! बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, फिर भीड़ ने आरोपी को नहीं बख्शा -पीट-पीटकर के उतारा मौत के घाट

Bangladesh Violence| डॉ.आरएन सिंह ने कहा

डॉ.आरएन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। पूरे बांग्लादेश में हर जिले में यह विभत्स कुकृत्य होने की सूचना है। कट्टरपंथियों के निशाने से शमशान तक नहीं बचे हैं। मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई गयी है।

बांग्लादेश में शायद ही कोई जिला बच्चा हो जो इनकी हिंसा व आतंक का निशाना न बना हो। समय समय पर निरंतर अंतराल पर होने वाले ऐसे दंगों का ही परिणाम है कि बांग्लादेश में हिंदू जो विभाजन के समय 32% में, अब 8% से भी कम बचे हैं। वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब देना होगा राजस्थान मॉडल से टोल टैक्स! 47 पुल और 55 स्टेट हाईवे पर लगेगी वसूली, सरकार ने किए बड़े इंतजाम -30 करोड़

Bangladesh Violence| अल्पसंख्यक हिंदुओं की हालत बद से भी बदतर

विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, मकान, दुकान, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व महिलाएं, बच्चे व उनकी आस्था व विश्वास के केंद्र मन्दिर तक सुरक्षित नहीं हैं। वहां पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं की हालत बद से भी बदतर होती जा रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें।

Bangladesh Violence| विहिप का सरकार से आग्रह

डॉ.आरएन सिंह ने कहा कि निश्चय ही भारत इस परिस्थिति में आंखे मूंद कर नहीं रह सकता। भारत ने परंपरा से ही विश्वभर के उत्पीड़ित विस्थापितों की सहायता की है। विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से यह आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए।

यह भी पढ़ें:  Trump Russia Deal ट्रंप-पुतिन की डीजल डील! ट्रंप बोले- वैश्विक कीमतों को कम करना मकसद - रूस दुनिया को डीजल देने पर सहमत| भड़का यूक्रेन, क्या बोले जेलेंस्की -पढ़िए

Bangladesh Violence| अतिक्रमण को न होने दें।

विकट परिस्थिति का लाभ उठा कर जिहादियों की ओर से सीमा पार से घुसपैठ का एक बड़ा प्रयत्न किया जा सकता है। इससे सतर्क रहना होगा। इसलिए हमारे सुरक्षाबलों के लिए यह आवश्यक है कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरतें और किसी भी तरह के अतिक्रमण को न होने दें।

Bangladesh Violence| भारत का हिंदू समाज और सरकार

विश्व हिंदू परिषद दक्षिण विहार ने कहा कि हमारी कामना है कि बांग्लादेश में शीघ्रतिशीघ्र लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हो। वहां के अल्पसंख्यक समाज को मानवाधिकार मिले और बांग्लादेश की निरंतर हो रही आर्थिक प्रगति में कोई बाधा न आये। भारत का हिंदू समाज और सरकार इस विषय में निरंतर बांग्लादेश के सहयोगी बने रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Delhi Supreme Court Order दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का कड़ा निर्देश: तुरंत हटाओ सभी बैरिकेड्स!

Delhi Supreme Court Order: दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय ने शहर से सभी बैरिकेड्स हटाने का आदेश दिया #DelhiSupremeCourt,#ProtestRights,#BarricadeRemoval

पटना में नामी रेस्टोरेंट पर छापा: पिस्ता हाउस से लाखों का एक्सपायरी फूड जब्त, आपकी थाली में क्या परोसा जा रहा था?

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य संरक्षा अधिकारियों ने पटना के नामी रेस्टोरेंट पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ ग्रिल पर बड़ी कार्रवाई की है. लाखों रुपये का एक्सपायरी और गलत ब्रांडिंग #BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodInspection

पटना में अब यहां नहीं कर पाएंगे धरना-प्रदर्शन! प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश, जानें नए नियम

Bihar Protest Rules: पटना जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शनों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब प्रदर्शनकारी सिर्फ गर्दनीबाग में ही अपनी मांगें रख सकेंगे, अन्यत्र प्रदर्शन पर कानूनी कार #BiharNews,#PatnaProtest,#Gardanibagh

बड़ी खबर! बिहार में गंगा पर बन रहा 4250 करोड़ का 6 लेन पुल, सफर में बचेंगे 30 KM, पटना समेत 5 जिलों की...

Bihar Six Lane Bridge: बिहार को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। गंगा नदी पर 4250 करोड़ की लागत से 6 लेन का शेरपुर-दिघवारा पुल बन रहा है, जिससे पटना-सारण के बीच की दूरी 30 KM कम ह #BiharNews,#GangaBridge,#PatnaTraffic