back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Darbhanga में लूटपाट के दौरान गृहस्वामी की पीट-पीटकर हत्या, लोगों को बंधक बना, लाखों की संपत्ति पर डाका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में लूट और हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है जहां सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित बैंकर्स कॉलोनी मुहल्ले में लूटपाट के दौरान गृहस्वामी की अपराधियों ने पीट पीटकर हत्या (Homeowner beaten to death during robbery in Darbhanga) कर दी है।

- Advertisement -

घर के लोगों को बंदी बनाकर वारदात को अंजाम देने करीब छह की संख्या में अपराधी पहुंचे थे। वहीं, मौके पर तत्काल पहुंचे सिटी एसपी सागर कुमार पूरे मामले को गंंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। डॉग स्कॉयड वारदात स्थल पर जांच में लगी है।  पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित बैंकर्स कॉलोनी मुहल्ले में बीती रात लूटपाट के दौरान विरोध करने लुटेरों ने जगदीश चंद्र मिश्र की पीट-पीटकरर हत्या कर दी है। वहीं उनकी पत्नी को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी मृतक की पत्नी ने बताया कि करीब छह अपराधी रात को घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार में शिक्षा की नई सुबह! 6000 स्कूलों में लगेंगे 12000 स्मार्ट क्लास, 25 लाख छात्रों का संवरेगा भविष्य

पहले तो उनलोगों ने घर मे लूटपाट करना शुरू किया तो गृहस्वामी जगदीश चन्द्र मिश्र ने लुटेरों का विरोध करना शुरू किया तो लुटेरों ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अहले सुबह सिटी एसपी सागर कुमार भी मौके पर पहुँच कर सदर थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दे रहे है। डॉग स्कॉयड की टीम जांच करने में लगी हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया है।

बताया जाता है की छह की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने निचले तल्ले पर रह रहे बैंककर्मी प्रकाशचन्द्र मिश्र व उनकी पत्नी व बच्चे को बंधक बनाकर बन्द कर दिया और ऊपरी तल्ले पर सो रहे बैंककर्मी के पिता एवं मां के रुम में लुटेरों ने जमकर लूटपाट करना शुरू कर दिया। बैंक कर्मी हंगामा सुनकर भी कुछ नही कर पा रहे थे।

गृह स्वामी जगदीश चन्द्र मिश्र ने जब इसका विरोध किया तो उनकी हत्या के बाद घर के अन्य लोगो को बंधक बनाकर काफी देर तक लूटपाट की। इस दौरान घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान को लुटेरे अपने साथ लेते गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna River Cruise: गंगा में फिर दौड़ेगा 50 लाख का लग्जरी क्रूज, दीघा से मीनार घाट तक 40 मिनट का शानदार सफर!

मृतक की पत्नी ने बताया कि रात को 12 से 1 बजे के बीच मे 6 अपराधी घर के अंदर घुसे कर हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे तो मेरे पति ने उनका विरोध किया पहले लुटेरों उनके साथ मारपीट करने लगे इस दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आलमीरा, बक्सा जहां से जो मन किया लुटेरों सभी सामनों को निकाल कर साथ लेते चले गए। पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि लुटेरे जाते जाते उनके गले से सोने का चेन और कान से सोने का झुमका भी उत्तरवारकर लेते चले गए।

यह भी पढ़ें:  Bokaro News: चास में मतदान केंद्रों पर गरमाया माहौल, डीसी-एसपी के औचक निरीक्षण में पोलिंग एजेंट प्रचार सामग्री के साथ पकड़े गए

इस सम्बंध में घटनास्थल पर पहुँचे सिटी एसपी सागर कुमार मौके पर पहुंच जांच करना शरू कर दिए है। सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बैंकर्स कालोनी में एक बैंक कर्मी के पिता की लूट के दौरान मौत हो गई है। लुटेरों के कुछ सामान लूट के दौरान छूट गए है। उसकी निशानदेही पर डॉग स्कॉयड की टीम को बुलाया गया जांच की जा रही है। शीघ्र इस लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें