spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी के दो गांवों में गृहस्वामी को किया घर के अंदर कैद, नकदी समेत लाखों चोरी कर ले गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: गृहस्वामी को घर में बंदकर बिरौली व पौआम में दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी,पुलिस की तफ्तीश जारी, देशज टाइम्स फोटो :- बेनीपट्टी के बिरौली व पौआम गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिरौली व पौआम गांव में बीते गुरुवार की देर रात दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना हुई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बिरौली गांव के रामाशीष यादव के घर के छत के सहारे उनके आंगन में प्रवेश कर अलग-अलग कमरे में सो रहे गृहस्वामी पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दो अन्य कमरों में घुसकर ट्रंक, पेटी, गोदरेज व बक्सा आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 55 हजार रुपये नगद सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण व चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेगूसराय बाढ़ का दर्द बांटा - पहुंचे सोनू सूद ! सादगी ने जीता दिल - लिट्टी खाई, लोटे से पानी पीया, देखें तस्वीरें

गृहस्वामी कमरों की आवाज सुनकर जगे और इमरजेंसी लाइट जलाये तो चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पाया। जिसके बाद वे शोर मचाने लगे तो आस-पड़ोस के लोगों ने उनके घर पहुंचकर कुंडी खोलकर बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि रामाशीष यादव के 3 पुत्र हैं जिनमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है और दोनों पुत्रवधू के साथ तीनों पुत्र गाजियाबाद रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। इसके अलावा चोरों ने पौआम गांव के रामसेवक यादव के घर को निशाना बनाते हुए छत के सहारे घर में घुस कर कमरे में रखा सभी पेटी बक्सा को तलाश कर 20 हजार नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election महागठबंधन में टूट का खतरा टला! कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से थमा विवाद, BJP की टेंशन बढ़ी

गृहस्वामी की नींद जब खुली तो घर में चोरी होने का पता चला। श्री यादव ने नकदी समेत करीब 3 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी होने की बात कही है। इस तरह दोनों घरों को मिलाकर नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी होने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar BJP बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल: यूपी के दिग्गज को मिली Bihar की कमान, ये दो नेता भी संभालेंगे मोर्चा! | जानिए - कई प्रदेशों के संगठन में नवीन बदलाव !

वहीं चोरी की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उधर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में लगातार हो रही चोरी समेत अन्य तरह की आपराधिक घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

चोरी के अधिकांश मामले का उद्भेदन कर पाने में पुलिस अबतक असफल रही है। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ सीताराम प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जायेगी और इसमें संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार BJP को मिला नया ‘बॉस’! कौन हैं हरीश द्विवेदी, जो अब संभालेंगे कमान?

Bihar BJP: भारतीय जनता पार्टी ने हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वह बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हैं। जानिए उनके छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय मह #BiharBJP,#HarishDwivedi,#BJPNews

Darbhanga -Jale Accident जोगियारा-कमतौल सड़क पर मौत आकर बौखलाया ! सब्जी लदी पिकअप ने कुचला, दो की हालत नाजुक, DMCH में भर्ती

Jale Accident: दरभंगा के जाले में जोगियारा-कमतौल मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सब्जी लदे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला समेत दो लोग गंभी #JaleAccident,#DarbhangaNews,#RoadSafety

भागलपुर में गजब! मुस्लिम कारीगर सजा रहे मां दुर्गा का पंडाल, कृष्ण लीला थीम से दे रहे भाईचारे का संदेश

Bhagalpur Durga Puja: भागलपुर में इस बार दुर्गा पूजा सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर रही है। मुस्लिम कारीगर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य पंडाल बना रहे हैं, जो ए #BhagalpurDurgaPuja,#KrishnaLeelaPandal,#SocialHarmony

Darbhanga LNMU Certificate Courses छात्रों की बल्ले-बल्ले! मिथिला विश्वविद्यालय के कॉलेजों में खुलेंगे रोजगार देने वाले नए कोर्स | सीएम कॉलेज से कीजिए ‘एमए...

Bihar Certificate Courses: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बिहार के कॉलेज अपनी सुविधाओं के आधार पर विश्वविद्यालय को सूचित कर रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर् #BiharEducation,#LNMU,#CertificateCourses