back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

JAP सुप्रीमो पप्पू यादव के काफिला का भीषण हादसा, कार के परखच्चे उड़े, 11 लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर चार लेन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के मुताबिक पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात स्क्वॉड कार पलट गई और सड़क के किनारे जा गिरी।

- Advertisement -

साथ ही काफिले में शामिल एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए, वहीं उनके काफिले में सवार कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पप्पू यादव की सुरक्षा में लगे जवान भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पप्पू यादव सारण जिले से मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिल कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

- Advertisement -

यह घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास की है। सड़क दुर्घटना में पप्पू यादव समेत जाप के बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वाहन चालक सुधीर कुमार के अलावा समर्थक समेत लगभग 11 लोग घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

बक्सर में जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गया। पप्पू यादव अपने काफिले के साथ मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सारण गए थे। वहां से लौटने के वक्त एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया। अनियंत्रित होकर काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पप्पू यादव छपरा से लौट रहे थे। वह छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुए कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए थे। यहां से लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना हो गई। पप्पू यादव बक्सर जिले के चक्की प्रखंड के जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष परमा यादव के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही भोजपुर की सीमा से बक्सर की सीमा में उनका काफिला घुसा तभी पुरवा गांव के पास यह घटना हो गई।

हालांकि इस भीषण हादसे में जाप प्रमुख पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। लेकिन उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता व कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा ब्रह्मपुर फोरलेन पर आरा और बक्सर के बीच हुआ।

इस पूरे मामले पर मंगलवार को पप्पू यादव ने फोन पर बातचीत में कहा कि भगवान की कृपा से सभी लोग सुरक्षित हैं। ट्रक के ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पप्पू यादव का कहना है कि इस दुर्घटना में दो कार में सवार उनके 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसमें उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दिनेश के अलावा कुछ लोगों के हाथ पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के दो सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ एस्कॉर्ट के ड्राइवर को काफी चोट आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...

जियो पोस्टपेड प्लान: अब 349 रुपये में पाएं असीमित फायदे और हॉटस्टार

Jio Postpaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच, रिलायंस जियो ने...

NEET Admission: एक छात्र का संघर्ष, जिसने सुप्रीम कोर्ट में जीती मेडिकल सीट

NEET Admission: जबलपुर के एक छोटे से शहर से निकलकर अथर्व नाम के एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें