back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Sambalpur-Jammu Tawi Express Train में भीषण डकैती, बोगी में कई राउंड फायरिंग, महिलाओं-बच्चों को पीटा, कई जख्मी, यात्रियों का हंगामा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

लातेहार और डालटनगंज स्टेशन के बीच संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती हुई है। इस दौरान अपराधियों ने लाखों की लूट के साथ 8-10 राउंड फायरिंग भी की। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और बच्चों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती हुई है। लातेहार और डाल्टनगंज के बीच लूटपाट और हमले में कई यात्री घायल हो गए हैं। झारखंड में मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। हथियारबंद डकैतों ने ट्रेन के S9 बोगी में लूटपाट करने के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया।

जानकारी के अनुसार लातेहार और डालटनगंज स्टेशन के बीच संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती हुई है। इस दौरान अपराधियों ने लाखों की लूट के साथ 8-10 राउंड फायरिंग भी की। घटना शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे की है, जब लातेहार स्टेशन पार करते ही करीब 10-12 की संख्या में अपराधी ट्रेन के स्लीपर बोगी में घुस गए।

अपराधियों ने यात्रियों से नगदी, जेवर सहित 10 लाख रुपये की लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने 8-10 राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।

घटना छिपादोहर की बतायी जाती है। यात्रियों को अस्पताल में इलाज कराया गया। डालटनगंज स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा। डालटनगंज स्टेशन से करीब 3.39 बजे ट्रेन खुली। स्टेशन पर करीब 2.30 बजे घंटा ट्रेन रूकी रही।

यात्रियों का कहना है कि लातेहार स्टेशन से लगभग 10 बदमाश एस 9 बोगी में सवार हुए। लातेहार से गाड़ी के रवाना होते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। लूटपाट के बाद बदमाश बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।

डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यहां दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। घायल यात्रियों का यहां प्राथमिक उपचार किया गया। यात्रियों का आरोप है कि जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की सांठगांठ यह सब हुआ। अधिकांश यात्री विंध्याचल और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे थे।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें