मई,18,2024
spot_img

JDU MLA गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल का Hotel Big Daddy धू-धू कर राख…क्या है आगजनी वाली साजिश?

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू के रेस्टोरेंट बिग डैडी में बुधवार की अलसुबह भीषण (hotel-big-daddy-of-jdu-mla-gopal-mandal-son-ashish-mandal-burnt) आग लग गई।

आग की लपटें इतनी भयावह थी कि रेस्टोरेंट के आसपास के छह घर भी उसकी चपेट में आ गए। धू-धू कर जल रहे रेस्टोरेंट और आसपास के घरों को देख स्थानीय व्यक्ति ने अग्निशमन विभाग को दी।

अग्निशमन दस्ते को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा वक्त लग गए। अग्निशमन की कई गाड़ियां बुलानी पड़ी। रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग को लेकर विधायक पुत्र आशीष मंडल ने आरोप लगाया है कि यह सब असामाजिक तत्वों के सहयोग से किया गया है।

उनसे भूमि संबंधी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले प्रापर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री उर्फ लड्डू शास्त्री और उनके सहयोगियों ने घटना को अंजाम दिया है। आग लगाने वालों की मंशा आग लगा कर जान से मार डालने और उसे हादसे का रूप देने की थी। रेस्टोरेंट में अगलगी से लाखों का नुकसान हो गया।

संयोग था कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी विधायक पुत्र ने बरारी थाने को दी है। रेस्टोरेंट के आसपास के घरों के चपेट में आ जाने से उन घरों में रहने वालों को भी काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes News| 10th और 12th Board Exam में दिखा 90% का दम, Director Captain AK Jha ने कहा All the Best

नकदी, जेवरात, कपड़े आदि जल गए। विधायक पुत्र ने बताया कि सोमवार को उनके पिता के आवासीय परिसर के सामने भी आग लगाई गई थी। तत्काल स्थानीय लोगों ने ही बुझा दिया था।

आग लगने से रेस्टोरेंट का 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति का दावा किया गया है। इधर, बरारी पुलिस रेस्टोरेंट मालिक आशीष मंडल की जानकारी पर घटना की छानबीन में जुट गई है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना की छानबीन की जा रही है।

नकारी के अनुसार, अहले सुबह 3.30 बजे रेस्टोरेंट के पड़ोस में किसी घर में आग लगी। लोग उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे  मगर, आग बेकाबू होकर रेस्टोरेंट तक पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| हीरे की परख सिर्फ जोहरी को....Rural SP Kamya Mishra की प्रशस्ति पत्र...Ghanshyampur की बेहतर पुलिसिंग को Salute...ये इनाम...बड़ा सम्मान

इस दौरान करीब पांच से छह घर भी पूरी तरह से जल गए। हालांकि, आग कैसे लगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। बाद में, मौके पर पहुंची अग्निशमन की सात गाड़ियों ने आग परह काबू पाया।

बताया जा रहा है कि, बरारी थाना क्षेत्र के छोटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुसहरी के पास स्थित बिग डैडी होलट में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। हालांकि, होटल में आग लगी है या लगाई गई है, इसको लेकर अभी कुछ भी स्प्ष्ट नहीं है।

अहले सुबह एक घर मे आग लगी थी आसपास के लोगों ने उसे बुझा दिया था लेकिन इसके बाद फिर आग जल गई और धीरे धीरे छह घर इसकी चपेट में आये इसके बाद जदयू विधायक के बेटे के रेस्टोरेंट में आग लग गयी आग ने इसकदर तबाही मचाई की पूरा का पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

पिछले वर्ष दिसंबर में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल पर जमीन कब्जा करने के लिए गोलीबारी का आरोप है। इसके लिए उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

बताया जाता है कि बरारी के मुसहरी टोला से सटे बेशकीमती भूखंड की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। इनपर आरोप है कि गोपाल मंडल ने विधायकी के आड़ में जमीन कब्जा किया था। इसकी चहारदीवारी करने को लेकर विवाद हुआ।

इसमें आशीष ने अपने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों से मारपीट की और गोली चला दी। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें