spot_img

पूछ रहे बिहार के परदेशी…होली पर घर आऊं कैसे…बस-ट्रेन हाउस फुल…हवाई की टिकट खरीदूं कैसे…मांगता 17 से 20 हजार

spot_img
- Advertisement -

होली में घर लौटने वाले लोगों का रेला निकल पड़ा है। इसकी बानगी अन्य राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों और बसों में देखी जा सकती है। होली में अन्य राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों को सफर दुश्वार बन गया है।

- Advertisement -

होली में घर लौटने वाले यात्रियों का रेला रेल परिसरों से लेकर ट्रेन की बोगियों तक दिखने लगा है। होली में अन्य राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों को सफर के दौरान भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

एक तो ट्रेनें टिकट की मारामारी है। अगर कोई जैसे-तेसे इनमें सफर कर रहा है तो उसे कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ से बोगियां पटी हुई हैं और बर्थ तक जाने वाले रास्ते से लेकर पायदान तक यात्री ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं।

- Advertisement -

लोग किसी तरह सफर कर अपने घर पहुंच रहे हैं। स्लीपर और एसी बोगियों में रेलयात्री शौचालय के दरवाजे पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ की वजह से यात्रियों का अपने कंफर्म बर्थ से शौचालय जाना मुश्किल हो रहा है। ट्रेन खुलने के बाद बीच के स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो रहे यात्रियों को बर्थ तक पहुंचने में भारी मुश्किल हो रही है।

सामान के साथ ट्रेन में सवार होना मुश्किल भरा हो रहा है। अगर किसी तरह ट्रेन में सवार हो गए तो गंतव्य तक उतरने में लोगों को पसीने छूट रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए उमस भरे माहौल में सफर करना फजीहत भरा रह रहा है। सफर के बाद घर पहुंचने पर कई यात्री बीमार हो जा रहे हैं।

खासकर बच्चों को यात्रा के दौरान ज्यादा परेशानी हो रही है। टिकट चेकिंग में रेलकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जनरल डब्बे से लेकर स्लीपर और थ्री एसी बोगी में वेटिंग टिकट वालों की काफी भीड़ है।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से होली को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाने और कुछ ट्रेनों के शुरू करने के बावजूद बिहार की ओर जा रही ट्रेनों में भीड़ है।

यह भी पढ़ें:  Mahavir Mandir Patna : महावीर मंदिर पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-शांति की कामना

टाटा से पटना, थावे और दानापुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पूरी तरह फुल है. 11 मार्च, तक के लिए ट्रेनें फुल है। वहीं, वेटिंग लिस्ट 150 से 200 तक के पार चली गयी है। हालात यह है कि दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में सात मार्च से लेकर 10 मार्च तक 150 वेटिंग है, जबकि टाटा-दानापुर में 175 वेटिंग चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: JCB के गड्ढे में Drowning दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत

टाटा थावे और टाटा कटिहार में 200 वेटिंग तक है। अब तो जनरल टिकट लेकर लोग किसी तरह ट्रेनों पर सवार हो रहे हैं। वैसे दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि अभी तीन होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की गयी है। इसमें से अधिकांश टाटानगर से होकर ही जायेगी। इसके अलावा अतिरिक्त बोगियों को भी लगाया गया है।

दिल्ली, यूपी, एमपी, झारखंड से बिहार आने वाली बसें भी फुल चल रही हैं। निजी बस संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रांची से पटना और अन्य शहरों में आने वाली बसों का किराया अधिक लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Safety: सरकार का मूल्यांकन टोपी से होता है, तो हमें भी टोपी दे दीजिए...नई सरकार भी 'नीतीश मॉडल' पर, नहीं होगा भेदभाव, डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बड़ा बयान

रांची से पटना का किराया पांच सौ की जगह सात सौ तो सीवान और पूर्णिया का किराया हजार रुपए तक लिया जा रहा है। अपने गांव जाने की विवशता में यात्री अधिक भाड़ा देकर भी पिछली और केबिन की सीट पर बैठकर जाने को तैयार हैं।

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के चलते कई लोग विमान का रुख कर रहे हैं। इस वजह से फ्लाइट्स का किराया भी बढ़कर आसमान को छूने लगा है। दिल्ली से पटना का विमान किराया रविवार को करीब 15 हजार रुपये न्यूनतम हो गया है, जो कि सामान्य दिनों में 3300 रुपये के आसपास ही रहता है।

रविवार को दिल्ली से पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सबसे ज्यादा 22 हजार रुपये किराया रहा। 6 मार्च को भी इस रूट पर हवाई टिकट 12 से 20 हजार रुपये तक है। दिल्ली से गया के बीच चलने वाली फ्लाइट्स में भी रविवार को किराया 15 हजार रुपये के करीब है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET Exam Muzaffarpur: आज 25 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें पूरी तैयारी और नियम

NEET Exam Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर प्रशासन ने...

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...