back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani के जयनगर में जल संसाधन विभाग के नेम प्लेट लगे टाटा विक्टा से भारी मात्रा में शराब बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा, तीन हजार बोतल शराब जब्त,धंधेबाज फरार, फोटो : जब्त शराब व वाहन के साथ पुलिस अधिकारी

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जल संसाधन विभाग का नेम प्लेट लगा टाटा विक्टा वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। दूसरी तरफ तीन बाइक पर लदे शराब जब्त किये गए हैं।

- Advertisement -

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार आशुतोष रंजन के नेतृत्व में बलडीहा बांध व पचहर नहर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें बलडीहा बांध के निकट एक जल संसाधन विभाग का नेम प्लेट लगा टाटा विक्टा को पुलिस ने पकड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, Bihar की लाखों महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

इसमें दर्जनों से अधिक बोरे में बन्द शराब को जप्त किया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गये। पुलिस ने फरार धंधेबाज विकास सिंह, विवेक सिंह व शंभु सहनी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

जयनगर एसएचओ श्री रंजन ने बताया कि पचहर में भी तीन बाइक पर लदे शराब जप्त किये गये। जप्त कुल शराब 900 लीटर यानि करीब तीन हजार बोतल है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी अभियान में एसआई धीरेंद्र सिंह, पैंथर मोबाइल टीम के दिलीप कुमार,चुनचुन राम,चंदन कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, विपिन कुमार, रंजन कुमार, संजीव कुमार शामिल थे। इधर छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गई। बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में 4 हजार लीटर यानि 14 हजार बोतल शराब जब्त किये गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए शुभ-अशुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से निकली दिव्य ऊर्जा और ग्रहों-नक्षत्रों के...

पैन कार्ड अपडेट: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड अपडेट: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक बेहद महत्वपूर्ण...

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रणबीर कपूर ने सबके सामने खोली थी रश्मिका-विजय के रिश्ते की पोल, देखें वायरल वीडियो!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: टॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रश्मिका...

सीबीएसई CTET Re-exam: वैशाली में रद्द हुई पेपर-2 की परीक्षा अब इस तारीख को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

CTET Re-exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की दोबारा परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें