back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

2 मई को हुई थी अंजली की शादी, पति ने एसिड पिलाया, सास शरीर पर उड़ेला, मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में दहेज के लिए एक नवविवाहिता मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-तीन निवासी बाल्मीकि सहनी की पत्नी अंजली कुमारी को एसिड पिलाकर मार दिया।

- Advertisement -

अंजली की दो माह पहले मंझौल-3 पंचायत निवासी बाल्मीकि सहनी के साथ शादी हुई थी। 28 जुलाई को किसी बात पर अंजली को उसके पति ने पिटाई कर दी। इससे अंजली परेशान थी। उसके बाद घर में उसकी मां के उकसाने पर बाल्मीकि सहनी ने अपनी पत्नी अंजली को एसिड पिला दिया। वहीं, सास ने शरीर पर उड़ेल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

- Advertisement -

उसके बाद गुस्से में बाल्मीकि सहनी भी अपने शरीर पर एसिड छिड़क लिया। इससे वह भी झुलस कर जख्मी हो गया। आनन-फानन में अंजलि को मंझौल में ही लाइफ केयर अस्पतालमें भर्ती कराया गया। लेकिन लाइफ केयर वालों ने मंझौल ओपी पुलिस इसकी सूचना तक नहीं दी व चोरी छिपे इलाज करते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया भीषण लू का अलर्ट!

स्थिति गंभीर होने पर और पीड़ित के परिजन से आर्थिक दोहन करने के बाद झुलसी अंजली को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया, जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई कोरिया हैवतपुर निवासी निरंजन कुमार ने बताया कि इसी वर्ष दो मई को उसके बहन अंजली की शादी मंझौल निवासी बाल्मीकि सहनी के साथ हुई थी। शादी के समय चार लाख नगद एवं दो भर वजन के सोने का आभूषण दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही लोभी ससुराल वालों की ओर से और दो लाख रुपया एवं मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। जिसके लिए उसने कुछ समय लिया था, इसके बावजूद उसकी बहन के साथ पति, सास एवं ससुराल पक्ष के अन्य परिजन बराबर मारपीट किया करते थे।

28 जुलाई की शाम उसके बहन के साथ पहले मारपीट की गई, उसके बाद तेजाब पिलाने के साथ-साथ पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया गया था। गंभीर रूप से झुलसे हालत उसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, जहां आज देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका के भाई ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब अंदर चले जाने के कारण फेफड़ा जल जाने से अंजलि की मौत हुई है। उसके बहन के साथ मारपीट करने के साथ-साथ तेजाब का भी उपयोग किया गया है। पुलिस प्रशासन अविलंब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दे।

यह भी पढ़ें:  Middle East flights: दुबई से उड़ीं कुछ उड़ानें, लेकिन खाड़ी देशों में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार

पुलिस हिरासत में लिए गए मृतका के पति बाल्मीकि सहनी का कहना है कि घटना के दिन मेरी मां और पत्नी में झगड़ा हो गया था। समझाने के बावजूद जब दोनों नहीं माने तो आक्रोश में उसने अपने सिर पर तेजाब भरा बोतल फोड़ लिया था। बोतल फोड़ते ही वह बेहोश हो गया, इसके बाद पत्नी के साथ क्या घटना हुई उसे कुछ नहीं पता है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर दोहरी मार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की गिरावट का भयानक असर

Crude Oil Prices: मध्य पूर्व में सुलगती युद्ध की आग भारत की अर्थव्यवस्था के...

दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया iQOO 15R, बिक्री शुरू!

iQOO 15R: आज से भारत में अपनी बिक्री का आगाज कर चुका है, जो...

Allu Sirish की शादी से पहले धमाकेदार प्री-वेडिंग पार्टी, राम चरण ने लूटी महफ़िल

Allu Sirish News: Allu Sirish: टॉलीवुड के चहेते स्टार अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ...

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का आध्यात्मिक महत्व और सूतक काल

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा का पावन दिन है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें