spot_img

नवादा में बहशी युवक ने सुसराल में पत्नी और सास को ईंट से कर दी हत्या, डबल मर्डर से दहला इलाका

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां हिसुआ प्रोफेसर कॉलोनी में अकबरपुर थाने के पहाड़पुर गांव के विनोद सिंह के पुत्र शुभम कुमार ने अपनी पत्नी मौसम कुमारी और सास संगीता देवी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बहसी युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों लाशों जब्त कर नवादा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के वक्त पास के मंदिर में प्रवचन चल रहा था। साउंड काफी ज्यादा था। लोगों ने मां-बेटी की चीख नहीं सुनी। मृतक के पिता ने जानकारी दी कि पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। हमेशा दोनों झगड़ते रहते थे। पति-पत्नी में सुलह कराने के लिए दामाद को दशहरा के मौके पर बुलाया था। ये पता नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।

- Advertisement -

परिजनों की मानें, आरोपी दामाद शुभम पत्नी की निर्मम तरीके से पिटाई कर रहा था। इसी दौरान उसे गुस्सा आने पर उसने बगल में रखा ईंट उठा लिया। उसने ईंट से पत्नी के सिर पर वार किया। बेटी को मुसीबत में देख शुभम की सास बचाने आई। उसके बाद शुभम ने सास पर भी ईंट से वार कर दिया। शुभम कुमार के ऊपर एकबारगी पागलपन सवार हो गया। उसने दोनों की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly Committee: नए वित्तीय सत्र से पहले समितियों का गठन, इन दिग्गजों को मिली कमान

वारदात के दौरान घर में चार महीने की बच्ची भी थी। बाकी सभी लोग काम से बाहर गए थे। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आक्रोश फूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार युवक शुभम कुमार देर रात्रि ससुराल पहुंचा। वह अपनी पत्नी की बराबर पिटाई किया करता था। घटना के समय भी वह अपनी पत्नी मौसम कुमारी को ईट से सर पर मारकर हत्या कर दी ।जब सात संगीता देवी ने पुत्री का बचाव करने गई ,तो उसे भी दामाद शुभम ने ईट से सर पर मार कर मौत के घाट उतार दिए।

मृतक संगीता देवी गया जिले के अतरी थाने के निवासी थे ।उनके पति सुधीर सिंह हिसुआ के ऑफिसर्स कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे थे। हत्यारा दमाद की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही ।इस घटना के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम है। इस घटना को समाज के लोग अनहोनी के रूप में देख रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...

अब सुरक्षा में भी टॉप पर: नई Kia Seltos ने जीता 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस...