back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

सुपौल में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, हत्या और खुदकुशी में उलझी पुलिस, पति पर हत्या का शक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों माधोपुर पंचायत स्थित दास टोला निवासी रूपेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी और उसके दो बच्चे तीन साल के रितिक कुमार और दो साल के राणा कुमार की संदिग्ध मौत हो गई है। मौत का इल्जाम महिला के पति यानी बच्चों के बाप पर लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

घटना छातापुर थाना क्षेत्र के दास टोला की है। जहां बताया यह जा रहा है कि यहां महिला मनीषा समेत उसके दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई है लेकिन मामला कुछ और है। महिला और उसके बच्चों ने खुद जहर खा लिया या जहर देकर उनकी हत्या की गई है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

- Advertisement -

महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिवाली की रात नानी के घर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला और दोनों बच्चों को जहर देकर मार दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar political entry: नीतीश के लाल निशांत का सियासी आगाज, जदयू में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

पड़ोंसियों ने घटना की जानकारी मनीषा के मायके वालों को दिया। आनन-फानन में मायके वाले मनीषा के घर पहुंचे तो उसे और उसके एक बच्चे को मृत पाया। दूसरे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

मनीषा के परिजनों का कहना है कि मनीषा की नानी का सोमवार को निधन हो गया था। वह अपने नानी के अंतिम दर्शन के लिए जाना चाहती थी। मगर उसके पति ने मना कर दिया। इसी बात पर पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। मनीषा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद मनीषा और दोनों बेटों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद महिला का पति रूपेश कुमार सहित घर के अन्य सदस्य फरार हैं।

मौके पर एसडीपीओ विपिन कुमार समेत पूरी पुलिस टीम पहुंचकर लोगों से पूछताछ के बाद  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें