

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी उम्र का हवाला दिया है।
उन्होंने कहा कि 75 साल के बाद किसी व्यक्ति को भी चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए, वैसे कुछ लोग हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन मैं तो 79 साल का हो गया हूं, और ऐसे में चुनाव लड़ना मेरे सिद्धांतों के खिलाफ होगा।
मुख्यमंत्री बनने के 10 महीनों के बाद पार्टी ने उनसे नीतीश कुमार के लिये पद छोड़ने को कहा। ऐसा न करने के कारण उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
20 फरवरी 2015 को बहुमत साबित न कर पाने के कारण उन्होनें इस्तीफ़ा दे दिया। मई 2015 में उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा बनाया। फ़िलहाल वो बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं।
हाल ही में जीतन मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। और कहा था कि लोकसभा सीटों को लेकर वो मुलाकात करने नहीं आए थे। एनडीए में जो भी सीट देगी, उस पर जीत की कोशिश रहेगी।
हमारा उद्देश्य बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने में बीजेपी का सहयोग करना है। इसके बाद अब उन्होंने खुद के चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
मांझी ने कहा कि हम एनडीए के एक छोटे सहयोगी हैं। हमारी कोई बहुत बड़ी भूमिका नहीं है कि हम किसी का स्वागत करेंगे या विरोध करेंगे। लेकिन अगर नरेंद्र मोदी या अमित शाह एनडीए में नीतीश को लाना चाहेंगे तो हम इसका विरोध करेंगे।
वहीं ठाकुर कविता विवाद पर जीतन मांझी ने एनडीए से अलग बयान दिया है। मांझी ने मनोज झा का समर्थन करते हुए कहा था कि उन्होने कुछ गलत नहीं बोला, और न ही किसी जाति विशेष पर टिप्पणी की।




