back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 12, 2025

ईदगाह कमेटी के सदस्य फिरोज अहमद की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जहानाबाद में ईदगाह कमेटी के सदस्य शेखलामचक मोहल्ले के रहने वाले फिरोज अहमद की अपराधियों ने गोली मारकर शुक्रवार को हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के पास की है। मृतक फिरोज अहमद शहर के शेखलामचक मोहल्ले के रहने वाले थे और ईदगाह कमिटी के सदस्य थे।

- Advertisement - Advertisement

ईदगाह कमेटी के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मो. फिरोज आलम की गोली मारकर हत्या की खबर फैलते ही भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल में आ पहुंचे। 72 घंटे के अंदर ये शहर में हत्या की दूसरी वारदात है।

- Advertisement - Advertisement

इस हत्या से ठीक पहले शहर के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। फिरोज अहमद अपने एक सहयोगी के साथ टाउन थाना जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सहरसा में भव्य फ्रेशर्स पार्टी: नवकांत बने मिस्टर फ्रेशर्स, जीनत मिस फ्रेशर्स

इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कनपट्टी में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही फिरोज अहमद सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद सहयोगी ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, ईदगाह कमेटी के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के पास गोली मारकर हत्या कर दी।

जहानाबाद एनएच-83 के स्टेट बैंक के पास फिरोज आलम आ रहे थे। इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिरोज आलम को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द: विक्रमशिला में यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर

जहानाबाद जिले में इन दिनों अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। अभी दो दिन पूर्व ही जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन कुमार की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जहानाबाद में फिर एक हत्या कर दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से सदर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Anganwadi News: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे लर्निंग सेंटर, बच्चों के भविष्य को मिलेगा नया आकार

एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के अनुसार, फिरोज अहमद अपने सहयोगी के साथ बाइक से जा रहे थे तभी एक आवाज हुई। वह सड़क पर गिर गए। पुलिस मामले की छानबीन जुटी हुई है। वैसे भी, जहानाबाद में 72 घंटे पहले शहर के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सेंसेक्स 85,000 के पार, Share Market में निवेशकों के लिए आगे क्या?

Share Market: वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की...

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में वैदिक दर्शन का महामंथन: मोक्ष और वेदों पर गहन विमर्श

Vedic Philosophy: धर्म और दर्शन की सरगम पर विचारों का महाकुंभ, जहां मोक्ष की...

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा: छात्रों के लिए अहम CBSE 10th Board Exam News और उत्तर लेखन के नए नियम

CBSE 10th Board Exam News: बोर्ड परीक्षा का मैदान सज चुका है, और हर...

ऋचा चड्ढा ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- ‘मैं बिकाऊ नहीं हूं’!

Richa Chadha News: मां बनने के बाद जब ऋचा चड्ढा करीब दो साल बाद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें