back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

पहले मांगी रंगदारी नहीं मिली तो आकर मार दी मुखिया को गोली…दिनदहाड़ हत्या कर भागे बाइक सवार अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया की बदमाशों ने गोलीमार हत्या कर दी है। अपराधी बाइक पर आए थे, दिनदहाड़ हत्या कर चलते बने। हत्या से पहले मुखिया से अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी, नहीं मिलने पर तुरंत आकर मार दी कई गोली।

- Advertisement -

मामला दीनापट्टी सखुआ पंचायत का है जहां मुखिया दिलीप कुमार को गोलियों से छलनी करके अपराधी भाग गए। दिनदहाड़ हुई मुखिया की हत्या से पूरा पंचायत आक्रोशित हो उठा है।

- Advertisement -

दरअसल, वारदात उस दौरान हुआ जब मुखिया क्षेत्र में घूमने गए थे। इसी दौरान पंचायत क्षेत्र के तिलकोड़ा पुल के पास बैलदौड़ नहर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Haryana Assembly Elections: गांधी परिवार पर 7 करोड़ की उगाही का गंभीर आरोप, भाजपा ने घेरा... पढ़िए कथित व्हाट्सएप चैट!

जानकारी के अनुसार,मुरलीगंज थाना क्षेत्र में घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह 11 बजे के आसपास सुनसान इलाके में दीना पट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस को रंगदारी मांगने की सूचना दी गई लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई।

मुखिया को चार गोली मारी गई है। वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से इंकार कर रहें हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: 13,000 करोड़ का बकाया, नहीं चुकाया तो कट जाएगा कनेक्शन!

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि ह’त्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

होली में Smartphone Protection: रंगों से अपने गैजेट्स को कैसे बचाएं

होली के रंगों में डूबने से पहले अपने स्मार्टफोन और ईयरबड्स की सुरक्षा सुनिश्चित...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें