back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

Bihar में रहते हैं तो रजाई निकालकर धूप में फ्रेश कर लीजिए…@गिरने वाला है तेजी से कोहरे के साथ तापमान

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के साथ रजाई का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम में काफी तेजी से बदलाव के बीच अगर अभी से रजाई को धूप में नहीं सूखाया तो मौसम विभाग की यह चेतावनी जरूर पढ़ लीजिए।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। 22 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में दिन और रात दोनों के ही तापमान में गिरावट आएगी। सुबह में हल्की धुंध भी छायेगी। इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होगा।

- Advertisement -

पूरे राज्य में 24 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। जबकि हिमालय की तलहटी से सटे क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान है। प्रदेश का मौसम अगले तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा। अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BMC Elections: मुंबई के चुनावी रण में महागठबंधन का 'सीट' मंथन, क्या बनेगी बात?

दो दिन पहले की आंधी पानी के बाद राज्य के ज्यादातर जिलों का पारा लुढ़क गया। धूप भी अब उतनी तीखी और गर्म नहीं लग रही। रात में पंखे बंद कर लोगों को गर्म चादर का सहारा लेना पड़ रहा है। आसान शब्दों में कहें तो इस बार समय पर यानी अक्टूबर में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं रात और भोर के समय दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार समेत कई जिलों का पारा लुढ़क जा रहा है।

विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 24 जिलों में 24 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

पटना में शुक्रवार को मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह में कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 24 ऐसे शहर हैं जिनके न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records: जमीन-राजस्व के कागजातों की नहीं मिलेगी कागजी नकल, 2026 से सब कुछ ऑनलाइन!

इसमें मुजफ्फरपुर, छपरा, औरंगाबाद, गया, वैशाली, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अन्य जिले शामिल है। पटना में आज मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। दोपहर के समय पटना का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  बिहार पॉलिटिक्स: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की दिल्ली में शाह-नड्डा से मुलाकात, क्या रहे मायने?

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता 35% रहेगी। शाम के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वही रात होते ही पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और यह घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kieron Pollard का तूफान, दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया: ILT20 2025 में MI एमिरेट्स की धाकड़ जीत

Kieron Pollard: क्रिकेट के मैदान में जब कैरेबियाई तूफान आता है, तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों...

Shraddha Kapoor News: बिस्क फार्म के ‘मी टाइम’ कैंपेन में श्रद्धा कपूर का दिल छू लेने वाला अंदाज़!

Shraddha Kapoor News: जीवन की आपाधापी में खुद के लिए चुराए गए दो पल,...

नए साल 2026 के लिए विशेष Vastu Tips: घर में लाएं सुख-समृद्धि

Vastu Tips Vastu Tips: नव वर्ष 2026 का आगमन हम सभी के जीवन में नई...

दिल दहला देने वाला खुलासा: मालती चाहर ने बताया बिग बॉस 19 से पहले का दर्दनाक सच!

Malti Chahar News: छोटे पर्दे की दुनिया में बिग बॉस 19 से अपनी पहचान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें