spot_img

Bihar में रहते हैं तो रजाई निकालकर धूप में फ्रेश कर लीजिए…@गिरने वाला है तेजी से कोहरे के साथ तापमान

spot_img
- Advertisement -

बिहार का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के साथ रजाई का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम में काफी तेजी से बदलाव के बीच अगर अभी से रजाई को धूप में नहीं सूखाया तो मौसम विभाग की यह चेतावनी जरूर पढ़ लीजिए।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। 22 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में दिन और रात दोनों के ही तापमान में गिरावट आएगी। सुबह में हल्की धुंध भी छायेगी। इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होगा।

- Advertisement -

पूरे राज्य में 24 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। जबकि हिमालय की तलहटी से सटे क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान है। प्रदेश का मौसम अगले तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा। अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police News: बिहार में फिर से लौटेगी 'बीट पुलिसिंग', जानें कैसे अपराधियों पर कसेगी लगाम और जनता होंगी सुरक्षित!

दो दिन पहले की आंधी पानी के बाद राज्य के ज्यादातर जिलों का पारा लुढ़क गया। धूप भी अब उतनी तीखी और गर्म नहीं लग रही। रात में पंखे बंद कर लोगों को गर्म चादर का सहारा लेना पड़ रहा है। आसान शब्दों में कहें तो इस बार समय पर यानी अक्टूबर में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं रात और भोर के समय दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार समेत कई जिलों का पारा लुढ़क जा रहा है।

विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 24 जिलों में 24 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

पटना में शुक्रवार को मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह में कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 24 ऐसे शहर हैं जिनके न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Fraud Case: मधुबनी में पश्चिम बंगाल- मधुबनी पुलिस की कॉम्बो एक्शन, करोड़ों के घोटाले में फंसे TMC नेता, Madhubani से गिरफ्तार! ED भी था टोह में!

इसमें मुजफ्फरपुर, छपरा, औरंगाबाद, गया, वैशाली, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अन्य जिले शामिल है। पटना में आज मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। दोपहर के समय पटना का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Protest News: दरभंगा के सुपौल बाजार में आलू-परवल बेचकर अनोखा विरोध, अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर सब्जी की दुकान, घंटों ठप रहा आवागमन,क्या प्रशासन जागेगा?

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता 35% रहेगी। शाम के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वही रात होते ही पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और यह घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger RSS News: मोहन भागवत का मुंगेर दौरा: शताब्दी वर्ष से पहले स्वयंसेवकों को देंगे राष्ट्र निर्माण का मंत्र!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर मुंगेर पहुंचे हैं। वे संघ शिक्षा वर्ग में 700 स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमो#MungerNews,#RSSBihar,#MohanBhagwat

Shivhar News: शिवहर का बदलेगा भाग्य! एक्सप्रेसवे और रेल लाइन से मिलेगी बाढ़ के दर्द से मुक्ति, जुड़ेगा सीधे Nepal से

शिवहर में दो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, एक नई रेल लाइन और राम-जानकी पथ के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। यह परियोजनाएं बाढ़ प्रभावित इलाकों को विकास स#ShivharNews,#BiharDevelopment,#ExpresswayIndia

Bhagalpur Entertainment News: भागलपुर की सुष्मिता बनीं ‘बबली’! SAB TV के नए शो में निभाएंगी मुख्य किरदार, जानें क्या है खास- सोमवार रात 8...

भागलपुर की बेटी सुष्मिता सहेला SAB TV के नए शो 'हुई गुम यादें' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह धारावाहिक रिश्तों, भावनाओं और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है,#BhagalpurNews,#SushmitaSahela,#SABTV

Bihar Teacher News: बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात: TRE 4 में हजारों पद, BHU की शाखा भी! जानिए – क्या भेजेगा शिक्षा विभाग...

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE 4) को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। जुलाई में BPSC को नई अधियाचना भेजी जाएगी। राज्य में BHU की शाखा खोलनेBiharTeacherNews,TRE4,BiharEducation