back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Bihar Weather Forecast: दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में बादलों के उमड़ घुमड़ कर बरसने का इंतजार खत्म…आ रही है बारिश…मौसम का खुमार जाएगा, इश्क का बुखार चढ़ेगा…रिमझिम रिमझिम, रूमझुम रूमझुम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में मौसम की राह दो तरफ है। एक तरफ आग है तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों में कहीं खुशी कहीं गम है।

- Advertisement -

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की दस्तक के बाद भी भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है।  उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर बिहार के सभी जिलों में पिछले कई दिनों से बेतहाशा गर्मी जारी है।

- Advertisement -

वहीं,बदले मौसम ने अपना बदला अलग अलग तरीकें से लेना शुरू कर दिया है। मौसम का प्रभाव कैसा रहेगा। कहां कहां होगी बारिश कहां पड़ेगी गर्मी इसका पूरा विश्लेषण करेंगे साथ ही यह भी बताएंगें कि दरभंगा, मधुबनी के लिए क्या है खुशखबरी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब बनसारा स्कूल के बच्चे पहुंचे नवोदय विद्यालय, अपनी आंखों से देखा शिक्षा का 'नया संसार'..Twinning of School Program जानें क्या-क्या सीखा

फिलहाल, मौसम अपना प्रभाव 27 जिलों में राहत भरी नजरों से फैल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बिहार के 27 जिलों में बारिश हो सकती है।

इसमें किशनगंज में भारी बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। पटना में रविवार को हुई बारिश ने यहां लोगों को राहत दी है। हालांकि 20 जून से गया, पटना समेत अन्य शहरों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

पिछले तीन दिनों से दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर बिहार के कई जिले में अति तीव्र भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। खासकर दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों के लोग लू से प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम इलाके के बक्सर, कैमूर और रोहतास में अत्यधिक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Survey: लाखों एकड़ बिना सर्वे वाली जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, दो साल में पूरा होगा विशेष अभियान

वहीं, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल एवं दक्षिण-मध्य भाग के गया, जहानाबाद, शेखपुरा और नवादा में आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। इनमें कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

पटना समेत बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा समेत उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में तापमान में हल्की गिरावट और इन जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। किशनगंज जिले के अधिसंख्य स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Employment Scheme: बिहार महिला रोजगार योजना की जानिए कब आएगी दूसरी किस्त, खातों में पहुंचेंगे 20 हजार रुपए!

पहले जानिए कहां कहां होगी बारिश जिसको लेकर मौसम विभाग का अलर्ट आया है। इसमें,सुपौल,अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया,सीतामढ़ी,मधुबनी,मुजफ्फरपुर,
दरभंगा, वैशाली, शिवहर,समस्तीपुर,पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय,जहानाबाद,भागलपुर,बांका,जमुई,मुंगेर,खगड़िया शामिल है।

वहीं मंगलवार 20 जून से लगातार राज्य के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ अगले दो-तीन दिनों के बाद प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें