back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani के हरलाखी में ट्रक ने मां-बेटे समेत 3 लोगों को रौंदा, घसीटा, विरोध में ग्रामीणों ने चालक को बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: अनियंत्रित ट्रक चालक ने मां-बेटे समेत तीन को रौंदा, नाजुक हालत में मां बेटे पटना रेफर, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 पिपरौन टोल परसा के निकट की घटना, फोटो: ग्रामीणों से वार्ता करती पुलिस

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के एनएच 227 सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है। पिपरौन टोल परसा के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदते हुए सभी को कई मीटर तक घसीट दिया।

- Advertisement -

इससे आक्रोशित लोगों ने चालक को बंधक बनाकर घंटों हंगामा किया। बाद में जख्मियों को लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक होता देख उन्हें आगे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले मांझी ने याद दिलाया NDA को पुराना वादा, सीट बंटवारे पर गरमाई सियासत

जानकारी के अनुसार ट्रक ने मां बेटे  स्थानीय रविंद्र महतो की 30 वर्षीय पत्नी पुण्ययी देवी व उसके चार वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार समेत पचीस वर्षीय आकाश कुमार को रौंद दिया। इससे मां-बेटे समेत तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों तीनों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने मां बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को आगे रेफर कर दिया। परिजन दोनों जख्मियों को लेकर पटना के लिए निकल गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के अपर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद व एएसआई धयानि पासवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें