back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

जेल में लोहे के राड में गमछा से फांसी बनाया, झूल गया, खुदकुशी, 2 सिपाही सस्पेंड, सवाल, आखिर 9 कैदियों के बीच कैसे हुआ सुसाइड वाला खेल!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दानापुर से बड़ी खबर है जहां जेल में बीती देर रात एक कैदी शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित भगवती का रहने वाला बिट्टू कुमार ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली है।वह कैदी उपकारा के वार्ड नंबर- 4 में था। कैदी की खुदकुशी में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

- Advertisement -

इधर, खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपकारा अधीक्षक संजय गुप्ता पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात की। उन्होंने बताया कि बिट्टू कुमार चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को जेल आया था। इससे पहले भी वह चोरी मामले में जेल जा चुका था। मंगलवार की शाम तक सबकुछ सामान्य था। वार्ड में जाने से पहले वह सभी से बातचीत की थी। लेकिन, बीती देर रात उसने लोहे के राड में गमछा से फांसी लगा ली।

- Advertisement -

वहीं, बिट्‌टू के चाचा रमेश कुमार ने आरोप लगाते कहा है कि उससे पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बंपर Bihar Home Guard Recruitment: 13,500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, बढ़ा दैनिक भत्ता, जानें आवेदन प्रक्रिया

वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगी गई है कि कैसे कैदी बिट्टू कुमार उपकारा के वार्ड नंबर चार में बंद था। उस वार्ड में मृतक के साथ नौ और कैदी भी थे। लोहे की छड़ में गमछा से फांसी लगा ली।

जेल प्रशासन ने कैदी को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को इस बाबत की सूचना दे दी गई है। वहीं, सूचना पाकर मृतक के परिजन दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।

घटना के बाद बंदी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस मामले में दो सिपाही को सस्पेंड किया गया हैं। वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक से इस मामले का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vastu Tips: घर में लाएं सुख-समृद्धि और शांति, जानें ये शुभ वास्तु पौधे

Vastu Tips: जब हमारे गृहस्थ जीवन में किसी प्रकार की नकारात्मकता का अनुभव होता...

सुप्रीम कोर्ट में निकली बंपर Sarkari Naukri, ऐसे करें आवेदन!

Sarkari Naukri: सुप्रीम कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, शानदार...

भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15R: गेमर्स के लिए नया पावरहाउस!

iQOO 15R: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और गेम-चेंजर दस्तक देने को तैयार है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें