spot_img

मधुबनी के Jayanagar में बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधियों ने आलू व्यवसायी को पहले गिराया, फिर आंखों में झोंक दिया मिर्ची पाउडर, दिन-दहाड़ लूट लिए ढ़ाई लाख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : रेलवे ओवर ब्रिज के निकट अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने सब्जी के थोक व्यापारी से ढ़ाई लाख रूपये लूट कर फरार हो गये। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

- Advertisement -

अपराधी ने पहले बाइक पर आ रहे पिता व पुत्र व्यवसायी को बाइक से ठोकर मार कर गिराया तथा आंख में मिर्च झोंक कर रूपये व बही खाता से भरे झोले छीनकर ओवर ब्रिज रास्ते दरभंगा वाली सड़क की ओर फरार हो गये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Underage Driving: नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर अब माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से चलेगा महाअभियान

सब्जी के थोक व्यापारी राजकुमार महतो की ओर से थाने में दिये गए आवेदन के अनुसार कहा है कि वो बस्ती पंचायत के वार्ड 15 रेलवे यूटाइप सड़क स्थित अपने घर से कहा कि वह अपने पुत्र रौशन कुमार के साथ थैले में ढ़ाई लाख रूपये व बही खाता लेकर अशोक बाजार स्थित दुकान के लिए निकले थे।

रेलवे ओवर ब्रिज के निकट दो बाइक सवार अपराधी उसके बाइक को ठोकर मार कर गिरा दिया। तथा आंखों में मिर्च के पाउडर झोंक झोले में रखे रूपये व कागजात लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वो महाजन को रूपये भेजने के लिए दुकान ले जा रहा था। इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आशुतोष रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एसबीआई हड़ताल: मई में 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी, जानें पूरा मामला

एसबीआई हड़ताल: बैंक ग्राहकों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा हो सकता है।...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

अवैध दवा दुकान: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर...

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा कटाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, MLA का घेराव कर दी चेतावनी

गंगा कटाव: भागलपुर में एक बार फिर गंगा नदी का प्रकोप लोगों के माथे...