back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Madhubani में नाजायज संबंध का बड़ा खुलासा, युवक को मेला देखने के बहाने बाबूबरही बुलाया, बेहोश किया, बाइक पर बैठाया, लदनियां ले जाकर कर दिया कत्ल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक 25 वर्षीय युवक की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना बीते 24 सितंबर के रात की है।

- Advertisement -

हालांकि युवक का शव लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी बहियार से बरामद हुई। उक्त मामले में बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरुआर गांव के मृतक के पिता देवनारायण ठाकुर ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के अनिल कुमार ठाकुर तथा पीताम्बर ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि रविवार देर शाम में दोनों नामजद आरोपी उनके घर आये और मेला देखने का बहाना बनाकर उनके पुत्र तारकेश्वर को अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड में भीषण Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रहा विमान क्रैश, सभी 7 की मौत, जानिए पूरी खबर

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि पहले पत्थर से सर पर प्रहार किया फिर बेहोश कर मोटरसाइकिल पर बैठाकर लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी ले गए। जहां गमछे से गला दबाकर निर्माण हत्या कर दी। हत्यारोपी को शक था कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ नाजायज संबंध है।

जिस कारण युवक की हत्या कर दी गयी।मृतक के छोटे – छोटे बच्चे हैं वहीं उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सभी बच्चों के सर से पिता का साया छिन गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। मृतक का मोबाइल तथा बाइक अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...

निशा उपाध्याय: कैसे बनीं भोजपुरी स्टेज की बेताज बादशाह?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी सिनेमा की रंगीन दुनिया में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिनकी...

सुपर 8 के महामुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हैरी ब्रूक बने हीरो

क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के लिए जिसने साँसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें