spot_img

SSB camp में जवान ने मार दी दूसरे जवान को गोली…

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां एसएसबी कैंप में गोलीबारी हुई है। इसमें एक जवान ने दूसरे को गोली मार दी है। वारदात जिले के इंडो-नेपाल बार्डर सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा एसएसबी कैंप से सामने आई है। जहां आपसी विवाद को लेकर एक एसएसबी जवान ने दूसरे  जवान पर गोली मार दी है। इससे बुरी तरीके से जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला जवान नशे में धुत था।

- Advertisement -

इस घटना के बाद अन्य जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि गोली बारी हो गई. सूत्रों के अनुसार, गोली मारने वाला जवान शराब के नशे में था, जिस कारण ये घटना हुई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गोली चलाने वाले जवान को पकड़ लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान, Bihar Administration बिहार में नहीं चलेगी फाइलों की मनमानी, अधिकारियों को चेतावनी!

सोमवार की सुबह कैंप में तैनात धर्मेंद्र लोषी को उसके ही सहियोगी जवान ने गोली मार दी। धर्मेंद्र लोषी झारखंड का रहने वाला है। एसएसबी जवान के बाएं जांघ में गोली लगी है।  इस घटना के बाद अन्य जवानों की ओर से उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। यह वारदात  सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉडर की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह कैंप में तैनात धर्मेंद्र लोषी को उसके ही एक सहयोगी ने बातों ही बातों में जवान को गोली मार दी। दोनों की बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ा कि एक जवान ने दूसरे जवान पर गोली चला दी। घटना की सूचना के बाद एसएसबी के अधिकारी और सोनबरसा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना की सूचना पाकर एसबीबी के वरीय अधिकारी और सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वही गोली चलने वाले जवान को कैंप में पकड़ कर रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...