back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

अब Bihar में एक Train Accident टला…जैसै ही Buxar से रवाना हुई Kamakhya Express, धमाके के साथ टूटकर गिरा कोच का पुर्जा, दूसरे कोच से टकराया, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अब बिहार में एक ट्रेन हादसा होते होते बचा है। मामला बक्सर से जुड़ा है जहां भगत की कोठी से कामाख्या तक जाने वाली 15623 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस के कोच का पुर्जा टूटकर गिर गया।

- Advertisement -

हालांकि, यह पहली बार नहीं है। करीब तीन साल पहले,24 अक्टूबर 2020 को भी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला था उस दौरान भी कामाख्या एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई थी। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई थी।

यह हादसा दानापुर रेलमंडल के सदिसोपुर रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर कामख्या से लोकमान्य तिलक जा रही ट्रेन के साथ हुआ था जब वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Reforms: जमीन विवादों का होगा अंत! बिहार में मार्च से हर जिले में लगेगा 'जनकल्याण संवाद'

मगर ताजा आज सुबह का मामला यह है कि जैसै ही बक्सर से ट्रेन रवाना होने के बाद जैसे ही डुमरांव स्टेशन से आगे पूर्वी गुमटी के पास कामख्या एक्सप्रेस पहुंची कि किसी कोच का कोई पुर्जा जोरदार आवाज के साथ टूटकर दूसरे कोच से टकरा गया। जिससे जोरदार की आवाज हुई। उसके बाद आननफानन में ट्रेन को रोक दिया गया। आवाज सुनते ही चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कामाख्या एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह डुमरांव स्टेशन पार कर रही थी, तभी यह घटना हुई। जोरदार की आवाज सुनकर यात्री डर गए।

बताया जाता है कि पुर्जा दूसरे कोच से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर कंट्रोल में अफरातफरी मच गई और तत्काल बक्सर से आरपीएफ के अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि यह घटना गुरुवार की सुबह 4:20 बजे के आसपास हुई है। बक्सर से ट्रेन रवाना होने के बाद जैसे ही डुमरांव स्टेशन से आगे पूर्वी गुमटी के पास कामख्या एक्सप्रेस पहुंची कि किसी कोच का कोई पुर्जा जोरदार आवाज के साथ टूटकर दूसरे कोच से टकरा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...

जियो पोस्टपेड प्लान: अब 349 रुपये में पाएं असीमित फायदे और हॉटस्टार

Jio Postpaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच, रिलायंस जियो ने...

NEET Admission: एक छात्र का संघर्ष, जिसने सुप्रीम कोर्ट में जीती मेडिकल सीट

NEET Admission: जबलपुर के एक छोटे से शहर से निकलकर अथर्व नाम के एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें